{"_id":"69e2759798531b45e40a0100","slug":"160-villages-of-sheeshgarh-get-relief-from-power-cuts-bareilly-news-c-419-1-bd11002-149-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: शीशगढ़ के 160 गांवों को बिजली कटौती से राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: शीशगढ़ के 160 गांवों को बिजली कटौती से राहत
Fri, 17 Apr 2026 11:31 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Fri, 17 Apr 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
शीशगढ़। क्षेत्र के लगभग 160 गांवों को अब बिजली कटौती और लो वोल्टेज की समस्या से निजात मिल गई है। जाफरपुर बिजली उपकेंद्र को जुन्हाई पावर ग्रिड मीरगंज से 33 केवीए की नई लाइन से जोड़ दिया गया है। इस महत्वपूर्ण कदम से उपभोक्ताओं को सुचारू बिजली आपूर्ति मिलेगी।
पहले जाफरपुर उपकेंद्र पर देवरनिया से रिछा होकर करीब 50 किलोमीटर लंबी लाइन से बिजली आपूर्ति होती थी। इस लंबी लाइन में फाल्ट आने पर ठीक करने में कई दिन लग जाते थे, जिससे क्षेत्र में बार-बार बिजली कटौती और लो वोल्टेज की समस्या बनी रहती थी। सरकार ने इस समस्या के समाधान के लिए कई लाख रुपये खर्च करने की मंजूरी दी थी। करीब दो साल के अथक प्रयासों के बाद 33 केवीए की नई लाइन जाफरपुर बिजली उपकेंद्र तक पहुंचाई गई। अब बिजली कर्मियों को सिर्फ 20 किलोमीटर लंबी लाइन पर ही काम करना पड़ेगा, जिससे फाल्ट ढूंढने और ठीक करने में कम समय लगेगा।
शुक्रवार को जुन्हाई सब स्टेशन में उच्चाधिकारियों ने पूजा-अर्चना कर और फीता काटकर इस नई लाइन का शुभारंभ किया। इस दौरान 1/32 के जेई मनोज कुमार, टीजी 2 अमजद खान, जाफरपुर उपकेंद्र के एसडीओ विशाल कंसल, जेई संतोष कुमार शर्मा और प्रेम शंकर गंगवार मौजूद रहे। एसडीओ विशाल कंसल ने बटन दबाकर शुभारंभ किया।
विज्ञापन
जेई संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि अब 160 गांवों को लो वोल्टेज और बिजली कटौती से राहत मिलेगी। सभी गांवों को समय पर बिजली आपूर्ति की जाएगी।