फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   16 year old girl absconds with second boyfriend in bareilly

Bareilly News: पहला प्रेमी जेल में बंद, दूसरे प्रेमी के साथ फरार हो गई 16 साल की लड़की

Tue, 19 Dec 2023 10:47 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 19 Dec 2023 10:47 AM IST
सार

बरेली के नवाबगंज क्षेत्र में नाबालिग लड़की को एक युवक बहला-फुसला कर भगा ले गया। इससे पूर्व में किशोरी अपने पहले प्रेमी के साथ भी जा चुकी है। इस मामले में किशोरी को बरामद कर पुलिस ने उसके पहले प्रेमी को जेल भेजा था। वह अभी जेल में ही बंद है। 

विज्ञापन
16 year old girl absconds with second boyfriend in bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

बरेली के नवाबगंज क्षेत्र में प्रेम प्रसंग के चलते एक किशोरी को युवक बहला फुसला कर ले गया। मामले की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने किशोरी को बरामद कर लिया और आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। प्रेमी अभी जेल में बंद है। इसी बीच किशोरी अपने दूसरे प्रेमी के साथ फरार हो गई। जिससे परेशान उसके पिता ने अज्ञात के खिलाफ थाना नवाबगंज में तहरीर देकर कार्रवाई की  मांग की है। 

विज्ञापन


नवाबगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी का कस्बा निवासी युवक रवि से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पांच माह पहले रवि किशोरी को शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गया थ। किशोरी के पिता ने उसके खिलाफ थाना नवाबगंज में रिपोर्ट दर्ज कराई। इस मामले में पुलिस ने किशोरी को बरामद करने के साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 

विज्ञापन

परिजनों को नहीं लगी भनक 
किशोरी का पहला प्रेमी रवि अभी जेल में ही बंद है। इस बीच किशोरी का दूसरे युवक से प्रेम प्रसंग हो गया। इसकी भनक किशोरी के परिजनों को नहीं लग सकी। 18 दिन पहले किशोरी अपने दूसरे प्रेमी के साथ फरार हो गई। खोजबीन के बाद भी परिजनों को उसका कोई पता नहीं मिला, जिससे परेशान किशोरी के पिता ने अज्ञात युवक के खिलाफ थाना नवाबगंज में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed