{"_id":"658111d53635ba5b8e03e304","slug":"16-year-old-girl-absconds-with-second-boyfriend-in-bareilly-2023-12-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: पहला प्रेमी जेल में बंद, दूसरे प्रेमी के साथ फरार हो गई 16 साल की लड़की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: पहला प्रेमी जेल में बंद, दूसरे प्रेमी के साथ फरार हो गई 16 साल की लड़की
Tue, 19 Dec 2023 10:47 AM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 19 Dec 2023 10:47 AM IST
सार
बरेली के नवाबगंज क्षेत्र में नाबालिग लड़की को एक युवक बहला-फुसला कर भगा ले गया। इससे पूर्व में किशोरी अपने पहले प्रेमी के साथ भी जा चुकी है। इस मामले में किशोरी को बरामद कर पुलिस ने उसके पहले प्रेमी को जेल भेजा था। वह अभी जेल में ही बंद है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
विस्तार
बरेली के नवाबगंज क्षेत्र में प्रेम प्रसंग के चलते एक किशोरी को युवक बहला फुसला कर ले गया। मामले की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने किशोरी को बरामद कर लिया और आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। प्रेमी अभी जेल में बंद है। इसी बीच किशोरी अपने दूसरे प्रेमी के साथ फरार हो गई। जिससे परेशान उसके पिता ने अज्ञात के खिलाफ थाना नवाबगंज में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
नवाबगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी का कस्बा निवासी युवक रवि से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पांच माह पहले रवि किशोरी को शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गया थ। किशोरी के पिता ने उसके खिलाफ थाना नवाबगंज में रिपोर्ट दर्ज कराई। इस मामले में पुलिस ने किशोरी को बरामद करने के साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
Trending Videos
परिजनों को नहीं लगी भनक
किशोरी का पहला प्रेमी रवि अभी जेल में ही बंद है। इस बीच किशोरी का दूसरे युवक से प्रेम प्रसंग हो गया। इसकी भनक किशोरी के परिजनों को नहीं लग सकी। 18 दिन पहले किशोरी अपने दूसरे प्रेमी के साथ फरार हो गई। खोजबीन के बाद भी परिजनों को उसका कोई पता नहीं मिला, जिससे परेशान किशोरी के पिता ने अज्ञात युवक के खिलाफ थाना नवाबगंज में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।