फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   15th FIR lodged against Kanhaiya Gulati in Bareilly

UP News: एक महीने में कैनविज समूह के मालिक कन्हैया गुलाटी के खिलाफ 15वीं रिपोर्ट दर्ज, दो गुर्गे भी नामजद

Thu, 18 Dec 2025 08:30 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 18 Dec 2025 08:30 PM IST
सार

बरेली में करोड़ों रुपये की ठगी के आरोपी कन्हैया गुलाटी पर रिपोर्ट दर्ज होने का सिलसिला जारी है। अब बिथरी चैनपुर थाने में गुलाटी और उसके एजेंट के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 

विज्ञापन
15th FIR lodged against Kanhaiya Gulati in Bareilly
कन्हैया गुलाटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के बिथरी चैनपुर थाने में कैनविज के मालिक कन्हैया गुलाटी और उसके एजेंट के खिलाफ एक और रिपोर्ट दर्ज की गई है। महीने भर में गुलाटी के खिलाफ दर्ज होने वाली यह 15वीं रिपोर्ट है। कन्हैया गुलाटी पर करोड़ों रुपये की ठगी करने का आरोप है। 

विज्ञापन


नेकपुर ललिता देवी मंदिर के पास रहने वाले सूरजपाल ने बिथरी थाना प्रभारी सीपी शुक्ला को बताया कि हेमंत पटेल, प्रवेश पटेल और हैबिटेट डवलपर्स लिमिटेड का मालिक कन्हैया गुलाटी उनकी बिथरी चैनपुर रोड स्थित लैब पर आए थे। इन लोगों ने सूरजपाल को झांसा दिया कि कंपनी में निवेश करने पर पांच प्रतिशत रकम 20 माह तक मिलती रहेगी। गुलाटी ने सूरजपाल को मूलधन भी लौटाने का झांसा दिया था।
विज्ञापन


10,80,000 रुपये निवेश कराने के बाद कुछ दिन तक कंपनी की ओर से उन्हें पांच फीसदी रकम मिलती रही, फिर बंद हो गई। सूरजपाल ने बताया कि उन्होंने लोन लेकर निवेश किया था। अब बैंक वाले उनको परेशान कर रहे हैं। बिथरी थाना प्रभारी सीपी शुक्ला ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिहार और वॉरियर टीम बनाकर लगाया चूना
कैनविज समूह के मालिक कन्हैया गुलाटी ने शहरवासियों को चूना लगाने के लिए पहले ही पूरा षड्यंत्र रच लिया था। गुलाटी ने अपने खास गुर्गों के साथ मिलकर दो टीम बना दी थीं। इन दोनों टीमों ने शहर में अलग-अलग स्थानों पर दफ्तर खोले थे और शहरवासियों को विभिन्न स्कीम में निवेश करके भविष्य के सुनहरे सपने दिखाए थे। गुलाटी ने परिहार और वॉरियर नाम से दो टीम बनाकर करोड़ों रुपये जुटाए और गबन कर लिया। अब एसआईटी गुलाटी और गुर्गों की संपत्ति व खातों की जांच कर रही है। 

गुलाटी के खिलाफ एक और शिकायत
सीतापुर के थाना लहरपुर के गांव रुखार निवासी राकेश कुमार ने बताया कि कन्हैया गुलाटी और उसकी टीम ने रुपये दोगुने करने का झांसा देकर साढ़े छह लाख रुपये जमा कराए गए। वादा किया गया कि हर महीने 30 हजार रुपये दिए जाएंगे। समय पूरा होने के बाद भी रुपये वापस नहीं मिले। रुपये मांगने पर एजेंटों ने जान से मारने की धमकी दी। कन्हैया गुलाटी से संपर्क किया गया तो वह जल्द रुपये देने का वादा करते रहे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

15 मामले दर्ज, तेजी से होगी कार्रवाई : अकमल खान
एसपी यातायात अकमल खान ने बताया कि कन्हैया गुलाटी प्रकरण से जुड़े 14 मामले हाल फिलहाल में दर्ज हुए थे। एक मामला बिथरी में नया दर्ज हुआ है। कुल मिलाकर 15 एफआईआर हो गई हैं। इनमें से 11 मामले अकेले बारादरी थाने में लिखे गए हैं। विवेचकों को बुलाकर इनकी समीक्षा की जा रही है। जल्दी ही गिरफ्तारी व अन्य कार्रवाई तेज की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed