{"_id":"5d1913b78ebc3e3c9f6bac99","slug":"156192451312-bareilly-news124","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीनियर में वानी, जूनियर में इशा सिंह जिला चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीनियर में वानी, जूनियर में इशा सिंह जिला चैंपियन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
(फोटो टोनी)
जिला स्तरीय बैडमिंटन लीग-2019
सीनियर में वानी, जूनियर में इशा सिंह जिला चैंपियन
क्रासर...
अंडर-13 बालक युगल में जीती युवराज व शौर्य की जोड़ी
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली। रोट्रेक्ट क्लब ऑफ बांस बरेली की ओर से स्व. डोरीलाल स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही चौथी जिला स्तरीय बैडमिंटन लीग प्रतियोगिता में वानी और ईशा सिंह का परचम लहराया। वानी ने सीनियर बालिका वर्ग में तो ईशा ने जूनियर वर्ग में जीत हासिल की। बालक वर्ग की अंडर-13 युगल प्रतियोगिता में युवराज और सर्वजीत की जोड़ी अव्वल रही।
सीनियर बालिका वर्ग के हुए रोचक मुकाबले में वानी शर्मा ने काव्या को 21-18, 23-25 और 21-19 अंकों से हराया। जबकि जूनियर बालिका वर्ग में ईशा सिंह ने शिवानी को कड़े मुकाबले में 21-16, 18-21 और 23-21 से हराकर खिताब अपने नाम किया। बालकों में अंडर-13 वर्ग में युवराज और शौर्य की जोड़ी ने फाइनल मुकाबले में अंगद-देवांश को हराया। अंडर-15 ग्रुप में रोहित-विशाल की जोड़ी ने कडे़ मुकाबले में अभिनव-शौर्य को पराजित कर खिताब अपने नाम किया। अंडर-17 ग्रुप में शिवांग-विशाल की जोड़ी ने आयुष्मान-अभि को लगातार दो सेटों में हराया। अंडर-19 में ग्रुप में श्रेष्ठ-अभि ने अभिनव-आयुष्मान को हराकर विजेता का खिताब अपने नाम किया। ओपन वर्ग में गर्वित-दिनेश ने विशाल-शिवांग को पराजित किया। मुख्य अतिथि वैभव अग्रवाल और क्लब के संरक्षक वीपी खंडेलवाल ने सभी विजेता व उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को ट्राफी प्रदान कर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में गुरुकुल क्लासेज और हैप्पी फ्रेंड्स क्लब का सहयोग रहा। इस मौके पर संस्था के संयोजक गौरव खंडेलवाल, आशीष उप्पल, विजय शंकर मिश्र, राहुल गुप्ता, अभिषेक पाठक आदि मौजूद रहे।