{"_id":"5d1913ad8ebc3e3c6b22951e","slug":"15619245043108-bareilly-news137","type":"story","status":"publish","title_hn":"108 प्रधानाचायोऱं् का डीआईओएस ने रोका वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
108 प्रधानाचायोऱं् का डीआईओएस ने रोका वेतन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ड्यूटी बिल न देने पर 108 प्रधानाचार्यों का वेतन रोका
बरेली। परिषदीय परीक्षा में परीक्षा केंद्रों पर कार्यरत कक्ष निरीक्षकों के पावना (ड्यूटी बिल) उपलब्ध कराने में लापरवाही बरतने वाले 108 विद्यालयों के प्रधानाचार्यों का डीआईओएस ने वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्कूलों की ओर से पावना की सूची कार्यालय में दिए जाने के बाद वेतन जारी करने को कहा हैै। डीआईओएस डॉ. अचल कुमार मिश्र के मुताबिक ड्यूटी बिल न मिल पाने से कक्ष निरीक्षकों का पारिश्रमिक नहीं बंट पा रहा है। बता दें कि 26 जून को सभी प्रधानाचार्यों व केंद्र व्यवस्थापकों की बैठक मनोहर भूषण इंटर कॉलेज में हुई थी। इसमें उन्हें तीन दिन के भीतर ड्यूटी बिल की सूची कार्यालय में देने के निर्देश दिए थे। तीन दिन गुजर जाने के बाद भी कुछ विद्यालयों को छोड़कर ज्यादातर ने बिल की सूची उपलब्ध नहीं कराई गई। इसपर नाराजगी जताते हुए ड्यूटी बिल न देने वाले 108 प्रधानाचार्यों का वेतन रोक दिया गया है। इसमें जीआईसी, एमबी इंटर कॉलेज, एसवी इंटर कॉलेज, आर्यपुत्री, कस्तूरबा, साहू गोपीनाथ, डीएवी कालीचरन, गुलाबराय, गुुरुनानक खालसा, केडीईएम, गुरुगोविंद सिंह, तिलक, विष्णु, मोतीलाल नेहरू आदि हैं।