{"_id":"5d1913a08ebc3e3c9a553ebd","slug":"1561924490137721-bareilly-news41","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के 7721 परिवारों को मिलेगा मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के 7721 परिवारों को मिलेगा मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना का लाभ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। जिला अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के लाभार्थियों को मुख्यमंत्री के पत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर शहर विधायक डॉ. अरुण कुमार ने कहा गरीब को इलाज का अभाव न हो इसलिए ही आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना शुरू की गई।
जिला महिला अस्पताल में मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के लाभार्थियों को सीएम द्वारा लिखे पत्र भी वितरित करते हुए विधायक ने कहा, सरकार हर गरीब को बेहतर इलाज की सुविधा देना चाहती है। इसलिए ही आयुष्मान भारत योजना से वंचित लोगों का ग्राम विकास विभाग द्वारा सर्वे कराकर मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत चयनित किया गया। इन लाभार्थियों को भी पांच लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा निजी अस्पतालों में मिल सकेगी। डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि आयुष्मान भारत प्रधान मंत्री जन आरोग्य योजना के तहत जिले के 2,36,000 परिवार पात्र हैं। इसमें कुछ परिवारों के नाम सम्मिलित नहीं होने की संभावना के चलते ग्राम विकास विभाग द्वारा सर्वे कराया गया था। इसके बाद जिले के 7,721 परिवारों को मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत जोड़ा गया है। इसका लाभ आयुष्मान भारत योजना की तरह ही मिलेगा। सीएमओ डॉ. विनीत शुक्ल ने बताया, आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना के अंतर्गत जिले में अब तक 10,300 लाभार्थियों को लाभ मिल चुका है, जो प्रदेश में सर्वाधिक है। उपचार के लिए जिले के 89 निजी और छह सरकारी अस्पताल सूचीबद्ध हैं। कार्यक्रम में शशि, अनीता, तारा बी, फरीदा बेगम आदि को लाभार्थी पत्र वितरित किए गए।