फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   इंटर के बाद शिक्षक बनने का रास्ता साफ, अगले सत्र से होंगे एडमिशन

इंटर के बाद शिक्षक बनने का रास्ता साफ, अगले सत्र से होंगे एडमिशन

Thu, 27 Jun 2019 02:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2019 02:31 AM IST
विज्ञापन
इंटर के बाद शिक्षक बनने का रास्ता साफ, अगले सत्र से होंगे एडमिशन
बरेली। इंटर के बाद शिक्षक बनने का रास्ता साफ हो गया है। एनसीटीई (नेशनल काउंसिल फॉर टीचर एजूकेशन) ने उत्तर प्रदेश में चार वर्षीय एकीकृत अध्यापक शिक्षा कार्यक्रम (आईटीईपी) चलाने को मंजूरी दे दी है। रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने सकुर्लर जारी करके कहा है कि इच्छुक महाविद्यालय 31 जुलाई तक एनसीईटी की वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी करने के बाद तमाम छात्र-छात्राएं स्नातक की पढ़ाई करने में लग जाते हैं तो कुछ नौकरी हासिल करने के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की ओर रुख कर लेते हैं। जो शिक्षक बनना चाहते हैं, वे स्नातक के बाद डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजूकेशन (डीएलएड) अथवा बीएड में प्रवेश लेकर पढ़ाई करते हैं। लेकिन एनसीटीई ने अब 12वीं के बाद ही सीधे शिक्षक बनने का रास्ता खोल दिया है। इसके लिए एनसीटीई चार वर्षीय एकीकृत अध्यापक शिक्षा कार्यक्रम संचालित करेगा।
विज्ञापन


अभी मान्यता, अगले सत्र से एडमिशन
रुहेलखंड विश्वविद्यालय की कुलसचिव डॉ. सुनीता पांडेय की ओर से जारी सर्कुलर में कहा गया है कि जो कॉलेज यह कोर्स चलाना चाहते हैं, उन्हें 31 जुलाई तक एनसीटीई की वेबसाइट पर आवेदन करना होगा। वहीं, रुहेलखंड विश्वविद्यालय में बीएड के विभागाध्यक्ष प्रो. बीआर कुकरेती ने बताया कि इस साल कॉलेजों की मान्यता संबंधी प्रक्रिया होगी और अगले सत्र से एडमिशन शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


समय की होगी बचत
आईटीईपी शुरू होने से बीएड और डीएलएड पर संकट के बादल छाने वाले हैं। यह दोनों कोर्स दो साल के हैं और स्नातक के बाद होते हैं। ऐसे में शिक्षक बनने के लिए 12वीं के बाद छात्र-छात्राओं को पांच साल लगते हैं। मगर आईटीईपी कोर्स चार का है और 12वीं के बाद होगा। ऐसे में छात्र-छात्राओं का एक साल का समय भी बचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed