{"_id":"5cfeb7efbdec2207587629e2","slug":"15601970952-bareilly-news127","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालिका वर्ग में लखनऊ ने बरेली को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालिका वर्ग में लखनऊ ने बरेली को हराया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। फरीदपुर के निकट स्थित मानस स्थली सह-शिक्षायुक्त आवासीय विद्यालय में चल रही 25वीं उत्तर प्रदेश सब-जूनियर बास्केटबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन बालिका और बालक वर्ग के छह-छह मैच हुए। बालिका वर्ग में बरेली की अवंतिका व बालक वर्ग में अलीगढ़ के तुषार ने सर्वाधिक अंक प्राप्त किया।
बालिका वर्ग की टीम का पहला मैच लखनऊ व बरेली की टीम के बीच खेला गया। इसमें लखनऊ की टीम ने बरेली को 47-23 से, वाराणसी की टीम ने अलीगढ़ को 47-07 से, प्रयागराज ने बुलंदशहर को 41-21 से, गौतमबुद्ध नगर ने मेरठ को 50-13 से, बुलंदशहर ने कानपुर को 35-29 से तथा आगरा ने मुरादाबाद की टीम को 19-11 से हराकर लीग में अपना स्थान बनाया।
वहीं बालक वर्ग में मेरठ ने बलिया को 53-26 से, बागपत ने अलीगढ़ को 86-21 से, आगरा ने प्रयागराज को 79-31 से, गौतमबुद्ध नगर ने मुरादाबाद को 39-22 से, लखनऊ ने गाजियाबाद को 51-44 से तथा गोरखपुर की टीम ने कानपुर को 40-21 अंकों से हराकर लीग मैचों में अपना स्थान सुनिश्चित किया। सुबह की पाली में खेले गए इन मैचों में बरेली की अवंतिका ने छात्रा वर्ग में सर्वाधिक 12 अंक तो छात्र वर्ग में अलीगढ़ के खिलाड़ी तुषार ने सर्वाधिक 18 अंक अपने नाम किए। इसके अतिरिक्त सभी टीमों के तेजस्विनी, अनन्या, आयुषी, अनामिका, दीपिका, साक्षी, बुलबुल, जैनव, अन्वी, कनक, रूबी, दीपक, विशाल, अर्जित, हर्ष, उजैर, साहिल, सत्यम, आरुष, सुमित, संधीर तथा प्रयांशु ने बेहतर प्रदर्शन किया। इससे पहलेे मुख्य अतिथि मानस स्थली ट्रस्ट के सचिव अनिल कुमार ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। बरेली बास्केटबॉल समिति के सचिव चंदा मियां खां समेत कई लोग मौजूद रहे।