फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   अमानत में खयानत के एक आरोपी को तीन साल कैद

अमानत में खयानत के एक आरोपी को तीन साल कैद

Tue, 11 Jun 2019 01:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
अमानत में खयानत के एक आरोपी को तीन साल कैद
बरेली। अमानत में खयानत के एक आरोपी को कोर्ट ने तीन साल कैद की सजा सुनाई। आदेश सीजेएम अनिल कुमार सेठ ने किया। घटना की रिपोर्ट कोतवाली में 28 अक्तूबर 14 को लिखाई गई। वादी शंकर सिंह, सुरेश चंद्र, राजेंद्र लायल उर्फ राजू मैंथो ने नरेश राठौर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। रिपोर्ट में कहा कि नरेश राठौर ने उनको एक योजना बताई जिसमें किस्तवार पैसा जमा करना था। अगर ड्रा की पहली किस्त में नाम आ जाता है तो आगे पैसा नहीं देना पड़ेगा। इस पर यकीन करके काफी लोगों ने पैसा जमा करना शुरू कर दिया। रिपोर्ट में आरोप लगाया गया कि अभियुक्त ने जालसाजी करके रातोंरात अपने मिशन कपांउड स्थित मकान बेच दिया और अपने घरवालों के साथ कहीं चला गया। सभी की जमा की गई रकम भी लेकर भाग गया। कोर्ट ने अभियुक्त नरेश राठौर को दोषी ठहराते हए तीन साल कैद व पांच हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed