{"_id":"5cfeb766bdec220756713dc0","slug":"156019695710-bareilly-news49","type":"story","status":"publish","title_hn":"मलेरिया पीड़ित को हरुनगला पीएचसी से टरकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मलेरिया पीड़ित को हरुनगला पीएचसी से टरकाया
विज्ञापन
बरेली। जिले के शहरी से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक स्वास्थ्य सेवा का बुरा हाल है। हाफिजगंज स्थित सीएचसी पर डॉक्टर और स्टाफ की लापरवाही से एक महिला की मौत का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा है कि सोमवार को हरुनगला स्थित अर्बन हेल्थ सेंटर के चिकित्सक और स्टाफ ने मलेरिया पीड़ित महिला को दवा न देकर टरका दिया। महिला किसी तरह जिला अस्पताल पहुंची। जहां उसे भर्ती कर इलाज शुरू किया गया।
ग्राम हरुनगला निवासी राकेश की पत्नी धर्मवती को पांच दिन पहले बुखार आया। सोमवार को वह अर्बन हेल्थ सेंटर हरुनगला गईं। जहां चिकित्सक ने उसके खून की जांच करवाई तो मलेरिया निकला। इसके बाद चिकित्सक ने उसका इलाज करने के बजाय जिला अस्पताल जाकर दवा लेने की बात कहकर टरका दिया। पीड़ित महिला सोमवार को सीएमएस कार्यालय पहुंची और पीड़ा बयां की। सीएमएस ने बताया कि पीड़ित महिला को भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया गया है। सीएमओ डॉ. विनीत शुक्ल ने बताया कि हरुनगला हेल्थ सेंटर पर मलेरिया की दवा न दिए जाने की उन्हें कोई शिकायत नहीं मिली है। मलेरिया की दवा सभी हेल्थ सेंटर पर उपलब्ध है। फिर भी यदि वहां के चिकित्सक ने दवा न देकर महिला को रेफर किया है तो उसकी जांच करा कार्रवाई की जाएगी।