{"_id":"5cfab990bdec22078775d35a","slug":"155993537057-0-bareilly-news181","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 घंटों में पारा 3.9 डिग्री नीचे गिरा, गर्मी से कुछ राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24 घंटों में पारा 3.9 डिग्री नीचे गिरा, गर्मी से कुछ राहत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। छह जून को देर शाम हुई झमाझम बारिश के बाद शुक्रवार को आमजन को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिली। दिन का तापमान 24 घंटों में ही 3.9 डिग्री नीचे आ गया। रात के तापमान में रिकार्ड 7 डिग्री सेल्सियस की कमी आने से मौसम खुशगवार रहा। अब कम से दो से तीन दिन तक बूंदाबांदी या बारिश की उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग ने 11 से 13 जून तक बादल छाए रहने, तेज हवा चलने और बूंदाबांदी की भविष्यवाणी की है।
शुक्रवार को अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से 2.0 डिग्री सेल्सियस कम था। बारिश होने से पहले बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री सेल्सियस था। बारिश होने से तापमान में 24 घंटे के अंदर 3.9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। बारिश के अगले दिन धूप की तीव्रता में कमी थी। न्यूनतम तापमान भी 28.8 से घटकर 21.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अब अगले दो या तीन दिन बादल या बारिश के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग ने आसमान साफ रहने की भविष्यवाणी की है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एचएस कुशवाहा ने बताया कि आगामी दो से तीन दिन तो मौसम में बदलाव नहीं होगा, लेकिन 11 से 13 जून तक आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी हो सकती है या फिर तेज हवा चलने की संभावना है। गर्मी से राहत रहेगी।