{"_id":"5cf57758bdec22070f6808e9","slug":"155959074017-bareilly-news179","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली विभाग में करोड़ों के घपले में एमडी ने बनाई जांच कमेटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली विभाग में करोड़ों के घपले में एमडी ने बनाई जांच कमेटी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। बिजली विभाग के स्टोरों से करोड़ों रुपये का सामान और उपकरण आदि इधर-उधर किए जाने के मामले में प्रबंध निदेशक ने तीन सदस्यीय कमेटी गठित कर दी है। इस बीच बिल्सी से भाजपा विधायक ने भी मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर दोषी अफसरों पर कठोर कार्रवाई का आग्रह किया है।
बरेली जोन में शाहजहांपुर, बदायूं, पीलीभीत और बरेली में विभागीय स्टोरों से सौ करोड़ रुपये से ज्यादा कीमत का सामान बाजार में बेच दिया गया था। इस घोटाले का ऑडिट कर रही फर्म ने शाहजहांपुर स्टोर की रिपोर्ट देने से इंकार दिया है। अन्य तीनों जिलों में मिलीभगत से ‘क्लीन चिट’ दे गई है। अमर उजाला ने इसका खुलासा किया तो प्रबंध निदेशक संजय गोयल ने चीफ इंजीनियर (स्टोर) संदीप सिंह के नेेतृत्व में तीन सदस्यीय कमेटी बना दी है। साथ ही बिल्सी से भाजपा विधायक पंडित आरके शर्मा ने भी मुख्यमंत्री से प्रभावी जांच और कार्रवाई करने को पत्र लिखा है।