{"_id":"5cf560dabdec2207114c0fe2","slug":"15595849824-bareilly-news111","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब मेल में पानी खत्म, यात्रियों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब मेल में पानी खत्म, यात्रियों का हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। अप पंजाब मेल के कोच में पानी खत्म होने पर यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया। ट्रेन के शाहजहांपुर पहुंचने पर आरपीएफ, जीआरपी ने यात्रियों को किसी तरह से शांत किया। यात्रियों को आश्वासन दिया गया कि अगले स्टेशन पर पानी की समस्या खत्म हो जाएगी। ट्रेन करीब 10 मिनट खड़ी रही। इसके बाद ट्रेन को यहां से बरेली की ओर रवाना कर दिया गया।
पाइप लाइन का काम पूरा, ट्रेनों में भरा जा सकेगा पानी
शाहजहांपुर। किसी ट्रेन में अगर पानी खत्म हो जाता है तो शाहजहांपुर स्टेशन पर भी पानी भरा जा सकेगा। यहां प्लेटफॉर्म नंबर एक और दो पर पाइप लाइन का काम पूरा कर लिया गया है। इसके अलावा इस पाइप लाइन का काम वॉशिंग लाइन के लिए भी किया जाएगा।
ट्रेनों के कोच में पानी भरने की व्यवस्था अब तक लखनऊ और बरेली में ही है। कई बार कोच में पानी खत्म हो जाता है। ऐसे में यात्रियों को परेशानियों का सामना करना होता है। रविवार को पंजाब मेल के कोच में पानी खत्म होने पर यात्रियों ने काफी हंगामा किया था। लाइन नंबर एक और दो के बीच पाइप लाइन बिछाने का काम अब पूरा हो गया है। जल्द ही शाहजहांपुर स्टेशन पर भी कोच में पानी भरने की सुविधा होगी। इसके साथ ही इस पानी का पाइप लाइन का इस्तेमाल प्लेटफार्म की धुलाई आदि के लिए भी किया जाएगा। एसएस मनोज कुमार ने बताया कि काम लगभग पूरा हो गया है। जल्द ही पानी की पाइप लाइन चालू हो जाएगी।
विज्ञापन
लाइन क्लीयर नहीं, 30 मिनट खड़ी रही सत्याग्रह
शाहजहांपुर। रोजा जंक्शन पर लाइन क्लियर न मिलने की वजह से अप 15273 सत्याग्रह एक्सप्रेस करीब 30 मिनट तक बनतारा में खड़ी रही। दरअसल, रोजा जंक्शन पर कोई लाइन खाली नहीं थी। मालगाड़ियां होने की वजह से सत्याग्रह एक्सप्रेस को बनतारा में रोक दिया गया। इससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
बच्चे की तबीयत बिगड़ी, रोकी श्रमजीवी एक्सप्रेस
रोजा। डाउन 12392 श्रमजीवी एक्सप्रेस को करीब 10 मिनट रोजा जंक्शन पर स्टॉपेज देना पड़ा। ट्रेन के कोच नंबर एस-9 की सीट नंबर 15 पर यात्रा कर रहीं सीमा के एक साल के बच्चे श्रयांश की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्होंने इस बारे में गार्ड को सूचना दी। गार्ड ने कंट्रोल को बताया। कंट्रोल के आदेश पर ट्रेन को सोमवार शाम रोजा जंक्शन पर स्टॉपेज दिया गया। यहां डॉ. संजय राय ने कुलदीप और रामानंद की टीम के साथ बच्चे को प्राथमिक इलाज दिया। इस दौरान करीब 10 मिनट तक ट्रेन रोजा जंक्शन पर खड़ी रही।