फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   पार्षद धरना देकर मांगेंगे साथी पर रिपोर्ट का हिसाब किताब

पार्षद धरना देकर मांगेंगे साथी पर रिपोर्ट का हिसाब किताब

Mon, 03 Jun 2019 01:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jun 2019 01:22 AM IST
विज्ञापन
पार्षद धरना देकर मांगेंगे साथी पर रिपोर्ट का हिसाब किताब
बरेली। पोर्टेबल शॉप आवंटन में भ्रष्टाचार के आरोपों में फंसे साथी पार्षद विनोद सैनी पर दर्ज कराई रिपोर्ट को लेकर भाजपा पार्षदों में आक्रोश है। इसको लेकर भाजपा पार्षदों ने तय किया है कि सोमवार से नगर निगम में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जाएगा। वहीं मेयर उमेश गौतम के माध्यम से पूरा मामला शासन तक पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन

इंदिरा मार्केट में लगी पोर्टेबल शॉप को लेकर नगर आयुक्त सैमुअल पॉल एन. ने सिटी मजिस्ट्रेट से जांच कराने के बाद शुक्रवार को भाजपा पार्षद विनोद सैनी और व्यापारी नेता दर्शन लाल भाटिया पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए थे। इसके खिलाफ शनिवार को पार्षदों ने निगम में प्रदर्शन किया तो नगर आयुक्त ने कहा कि मैं चोरी में सहयोग नहीं कर सकता। इसके बाद पार्षद और भड़क गए। जमकर हंगामा हुआ। इसको लेकर रविवार को निगम के उपसभापति अतुल कपूर, उपनेता छंगामल मौर्य, नरेश शर्मा बंटी, सतीश कातिब आदि ने बैठक की। उपसभापति अतुल कपूर ने बताया कि बैठक में निर्णय लिया गया है कि सोमवार से नगर निगम में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन


सपाई पार्षदों को अब डॉक्टर तोमर बताएंगे
बरेली। नगर निगम में भाजपा पार्षदों के नगर आयुक्त के खिलाफ मोर्चा खोलने का मामला गरमा गया है। इसको लेकर रविवार को सपा कार्यालय पर बैठक हुई। इसमें तय हुआ कि अब नगर निगम में सपा पार्षदों की राजनीति की दिशा पूर्व मेयर डॉ. आईएस तोमर तय करेंगे। निगम में बोर्ड मीटिंग या किसी अन्य निर्णय से पहले उनसे मशविरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा पार्षदों की बैठक में यह मुद्दा गरमाया कि शनिवार को भाजपा पार्षदों के साथ सपा पार्षद धरने में क्यों शामिल हुए? इस पर कुछ पार्षदों ने साथी पार्षद पर रिपोर्ट होने का तर्क दिया तो कहा गया कि मजिस्ट्रेट जांच के बाद कार्रवाई हुई है, फिलहाल वह आरोपी है। अगर हमें उसका साथ देना है तो पार्टी में राय-मशविरा करके भाजपा पार्षदों से अलग रहकर विरोध जताया जाएगा। कुछ पार्षदों ने सपा पार्षद दल के नेता राजेश अग्रवाल के खिलाफ भी मोर्चा खोला, लेकिन उन्हें भी शांत कर दिया गया। मीटिंग की पूरी कमान पूर्व मेयर डॉ. आईएस तोमर के हाथ रही। फिर तय हुआ कि अब सपा पार्षद मेयर उमेश गौतम के प्रस्तावों पर साइन नहीं करेंगे। बोर्ड मीटिंग या निगम के किस मामले में सपा पार्षदों को साथ देना या विरोध करना है, यह डॉ. तोमर से मीटिंग करके तय किया जाएगा। मीटिंग के दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव, पूर्व महानगर अध्यक्ष कदीर अहमद, अब्दुल कयूम मुन्ना, अलीम खां सुल्तानी, रईस मियां अब्बासी, मो. अंजुम, सलीम पटवारी आदि पार्षद मौजूद रहे।


हमारे मेयर तो बांटते रहे बिरयानी..
बैठक से पूर्व भी सपा पार्षदों में गरमागरम बहस हुई। एक पार्षद ने कहा, मौजूदा मेयर जीते हुए सपा पार्षदों के वार्ड में अपने हारे हुए प्रत्याशी के कहने पर खूब काम करा रहे हैं, जबकि हमारे मेयर सबको बिरयानी बांटते रहे। इसको लेकर हुई बहसबाजी के बीच पीछे से एक पार्षद ने मजाक किया, ज्यादा शोर मत करो, जो पैसा आया है, वह सबको मिलेगा। इसके बाद हंसी-मजाक शुरू हो गई और बात खत्म हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed