फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   जमीनों के कब्जेदार बाबाओं को भू-माफिया घोषित करें

जमीनों के कब्जेदार बाबाओं को भू-माफिया घोषित करें

Sun, 02 Jun 2019 02:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jun 2019 02:41 AM IST
विज्ञापन
जमीनों के कब्जेदार बाबाओं को भू-माफिया घोषित करें
बरेली। सड़क के किनारे की सरकारी या गैर सरकारी जमीनों पर अनधिकृत कब्जा करने वाले बाबाओं को भू-माफिया घोषित करने की मांग को लेकर सीएम पोर्टल पर शिकायत की गई है। हालांकि इनमें एक बाबा को पहले ही अखाड़े से निष्कासित कर डिफाल्टर घोषित किया जा चुका है। बाबाओं के अखाड़ों ने कुछ बाबाओं की सूची जारी कर उनको अखाड़े से बाहर का बताया था।
विज्ञापन

शाहजहांपुर रोड पर सरकारी जमीन पर मंदिर और दुकानें बनाकर जमीन पर कब्जा करने वाले एक बाबा पहले ही काफी चर्चित हैं। यह बाबा अलखनाथ मंदिर की कमेटी से भी रहे हैं। प्रापर्टी हड़पने के आरोप में अलखनाथ मंदिर कमेटी की ओर से बाबा को निष्कासित कर दिया गया था। बाद में इन बाबा ने शाहजहांपुर रोड पर पहले मंदिर बनाया। फिर मंदिर की आड़ में बीडीए से बिना नक्शा मंजूर कराए दुकानें बना लीं। दो साल पहले बीडीए की टीम बाबा की दुकानों को ध्वस्त करने के लिए जेसीबी और पुलिस लेकर गई थी, लेकिन उस समय श्रद्धालुओं ने विरोध कर दिया। इसके चलते बीडीए टीम बिना ध्वस्तीकरण कराए ही वापस चली गई थी। अब इन बाबा की सीएम पोर्टल पर शिकायत कर जमीनों के कब्जे के आरोप लगाकर शासन से भू-माफिया घोषित करने की मांग की गई है। इनके अलावा स्वतंत्रता संग्राम कालोनी में रहने वाले दो कब्जेदारों के अलाव विष्णुधाम कालोनी में जमीनों पर कब्जा करने वाले पुजारी को भी भू-माफिया घोषित करने को लेकर सीएम तक शिकायत पहुंची है। इनमें एक बाबा से मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश करने पर उनसे बात नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed