फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   ‘अवैध कॉलोनियों में मकान बनाने को लोन न दें बैंक’

‘अवैध कॉलोनियों में मकान बनाने को लोन न दें बैंक’

Fri, 31 May 2019 02:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 31 May 2019 02:38 AM IST
विज्ञापन
‘अवैध कॉलोनियों में मकान बनाने को लोन न दें बैंक’
बरेली। बीडीए उपाध्यक्ष दिव्या मित्तल ने बृहस्पतिवार को बैंक अफसरों के साथ की बैठक में उनसे अपील की कि शहर में बसाई जा रही अवैध कॉलोनियाें में घर बनाने के लिए वे किसी हालत में लोन न दें। उन्होंने कहा कि उनके आगाह करने के बाद भी अगर बैंकों ने लोन देना नहीं बंद किया तो बीडीए अनधिकृत कॉलोनियों को ध्वस्त करेगा, लिहाजा पैसा भी उन्हीं का डूबेगा। उपाध्यक्ष ने कहा कि वैध कॉलोनियों की सूची बीडीए की वेबसाइट पर उपलब्ध है। लोन देने से पहले बैंक उसे देख लें या फिर सीधे प्राधिकरण से ही संपर्क कर लें।
विज्ञापन

बीडीए सभागार में पहली बार हुई ईडब्ल्यूएस, एलआईजी, एमआईजी भवनों के पंजीकरण और आवंटन में प्रधानमंत्री आवास योजना के घटक सीएलएसएस (क्रेडिट लिंक्ड सब्सिडी स्कीम) की बैठक में बीडीए उपाध्यक्ष ने कहा कि शहर में तमाम अवैध कॉलोनियों में घर बनाने के लिए बैंकों से लोन देने के मामले सामने आ रहे हैं जो ठीक नहीं है। बैंक सिर्फ उन भवन मालिकों को लोन दें, जिनके नक्शे पास हैं या जिन्होंने वैध कॉलोनियों में घर बनाने के लिए आवेदन किया हो।
विज्ञापन

एक आवंटी ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना में मिले फ्लैट पर सब्सिडी मिली या नहीं, बैंक इसकी जानकारी मोबाइल पर नहीं दे रहे। इस पर बीडीए उपाध्यक्ष ने कहा कि बैंकों को सब्सिडी की जानकारी संबंधित व्यक्तियों को मोबाइल पर देनी चाहिए। बीडीए से जो भी प्रधानमंत्री आवास दिए जाएंगे, उसके लिए 10 से 17 जून तक कैंप लगाया जाएगा। उसमें सारी समस्याओं का समाधान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्वाइंट जनरल मैनेजर आरके श्रीवास्तव ने होम लोन पर बैंकों द्वारा वसूली जाने वाली प्रोसेसिंग फीस की जानकारी दी। कहा कि बीडीए के प्रधानमंत्री आवास में कंवर्ट ईडब्ल्यूएस और एलआईजी भवनों को खरीदने पर छह लाख का मकान 3.32 लाख में और 10 लाख का 7.32 लाख में मिलेगा। सब्सिडी लाभार्थी के बैंक खाते में सीधे आएगी। बैठक में बीडीए और बैंकों के अफसर मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed