फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   धड़ाम की आवाज हुई तो कोच में मची चीख-पुकार

धड़ाम की आवाज हुई तो कोच में मची चीख-पुकार

Tue, 28 May 2019 02:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2019 02:10 AM IST
विज्ञापन
धड़ाम की आवाज हुई तो कोच में मची चीख-पुकार
बरेली। सियालदह एक्सप्रेस के एस-8 कोच का पायदान टूटने से शौचालय की छत भी क्षतिग्रस्त हो गई। यात्रियों को लगा जैसे कोच फट गया हो। यात्रियों का कहना था कि ट्रेन की स्पीड अधिक होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। हादसे के बाद हरदोई सेक्शन में यात्रियों को एस-7 और एस-9 कोच में शिफ्ट किया गया। बरेली जंक्शन पर स्लीपर कोच लगाकर उसमें बैठाया गया। सूत्रों का कहना है कि कोच 23 साल से ज्यादा पुराना था। दो साल बाद रेलवे को उसे वापस मंगाना था। बरेली जंक्शन पर लखनऊ से जम्मू जा रहे रामब्रीथ ने बताया कि ऐसा लगा कि डिब्बा फट गया हो गया। पठानकोट जा रहे सुमित ने कहा कि उन्होंने चेन पुलिंग करके ट्रेन रोक दी, नहीं तो बड़ा हादसा हो जाता।
विज्ञापन

हादसे की सूचना मिलते ही मुरादाबाद डिवीजन के डिवीजन आपरेटिंग मैनेजर प्रभास राघव और सहायक आपरेटिंग मैनेजर उचित कुमार भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने यात्रियों के लिए पानी और स्नैक्स की व्यवस्था कराई।
विज्ञापन


आधी-अधूरी तैयारी के बीच लगाया नया कोच
शाम सात बजे डिवीजन आपरेटिंग मैनेजर प्रभास राघव ने स्टेशन अधीक्षक सत्यवीर सिंह को स्लीपर कोच का इंतजाम करने के आदेश दिए। ट्रेन रात सवा दस बजे बरेली जंक्शन पहुंची। इस दौरान आधा-अधूरी तैयारियों को बीच यहां नया कोच एस-8 लगवाया गया। कोच की सफाई भी नहीं करवाई गई। इस पर डिवीजन आपरेटिंग मैनेजर, अधीक्षक पर नाराज भी हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


40 साल की नौकरी में ऐसा पहली बार देखा : चौबे
जंक्शन के सीआईटी एके चौबे ने कहा कि 40 साल की सर्विस में ऐसा पहली बार हुआ है कि किसी कोच का पायदान निकल गया हो और शौचालय की छत भी हिल गई हो। यह जांच का विषय है कि ऐसा क्यों हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed