{"_id":"5cec3fcbbdec2207657ba56d","slug":"155898674720-bareilly-news80","type":"story","status":"publish","title_hn":"गृह मंत्रालय ने प्रशासन से मांगी 1.58 एकड़ जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गृह मंत्रालय ने प्रशासन से मांगी 1.58 एकड़ जमीन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। गृह मंत्रालय ने सशस्त्र सीमा बल का ट्रांजिट कैंप बनाने के लिए ग्राम कंथरी में 1.58 एकड़ जमीन मांगी है। डीएम ने इस संबंध में एडीएम प्रशासन रामसेवक द्विवेदी को जमीन चिह्नित कर रिपोर्ट देने के आदेश दिए हैं।
गृह मंत्रालय से डीएम वीरेंद्र कुमार को आई चिट्ठी में बताया गया कि सशस्त्र सीमा बल भारत-नेपाल सीमा की सुरक्षा का दायित्व सौंपा गया है। वर्तमान में एसएसबी की विभिन्न वाहिनी यूपी के लखीमपुर, पीलीभीत के साथ उत्तराखंड के यूएसनगर, चंपावत और पिथौरागढ़ में तैनात है। इसमें देशभर के जवान तैनात हैं। इनकी ड्यूटी और छुट्टी आदि के लिए आवागमन का केंद्र बिंदु बरेली ही है। वर्तमान में बरेली में इन जवानों के लिए कोई ट्रांजिट कैंप नहीं बना है। ऐसे में जवानों को या तो होटल लेना पड़ता है या फिर रेलवे स्टेशन पर शरण लेनी पड़ती है। गृह मंत्रालय ने बरेली तहसील के ग्राम कंथरी में एक जगह का रिकॉर्ड भी प्रशासन को दिया है।