फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   अटक सकती है अंग्रेजी माध्यम में अध्यापक भर्ती प्रक्रिया

अटक सकती है अंग्रेजी माध्यम में अध्यापक भर्ती प्रक्रिया

Tue, 28 May 2019 01:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2019 01:43 AM IST
विज्ञापन
अटक सकती है अंग्रेजी माध्यम में अध्यापक भर्ती प्रक्रिया
बरेली। अंग्रेजी माध्यम के विद्यालयों में भर्ती संबंधी विज्ञप्ति जारी होने के बाद भर्ती प्रक्रिया रद्द होने के आसार हैं। एक ही परिसर के प्राइमरी स्कूलों का जूनियर हाईस्कूल में विलय होना है। ऐसे में प्राइमरी के प्रधानाध्यापक पद पर तैनाती में विलय का पेच फंस गया है। जारी विज्ञप्ति के अनुसार प्रधानाध्यापक पद पर भर्ती के लिए अंग्रेजी माध्यम से शिक्षा ग्रहण करने या इंटरमीडिएट अंग्रेजी विषय से उत्तीर्ण करने वाले प्राइमरी स्कूलों के प्रधानाध्यापक या जूनियर के सहायक अध्यापक आवेदन कर सकते हैं। विलय के बाद प्राइमरी विद्यालय की कमान जूनियर के प्रधानाध्यापक के पास रहेगी। प्राइमरी विद्यालय के अध्यापक सहायक अध्यापक की तरह कार्य करेंगे। इसके चलते आवेदक असमंजस में हैं। उप्र प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष नरेश चंद गंगवार ने आपत्ति जताते हुए विसंगति दूर करने की मांग की है। प्रभारी बीएसए राजीव श्रीवास्तव ने खामियों को दूर करने का प्रयास करते हुए शासनादेश के तहत भर्ती प्रक्रिया कराने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed