{"_id":"5cec3e9abdec22076c4edea0","slug":"155898644318-bareilly-news96","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम के शपथ ग्रहण के बाद व्यापारी निगम में देंगे धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम के शपथ ग्रहण के बाद व्यापारी निगम में देंगे धरना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। नगर आयुक्त की ओर से व्यापारी नेता विशाल मल्होत्रा और नगर निगम के उपसभापति पर पोर्टेबल शॉप को लेकर की गई टिप्पणी के मामले में व्यापारियों ने सोमवार को सिटी मजिस्ट्रेट संजय कुमार से नगर निगम परिसर में धरने की अनुमति मांगी। उन्होंने लोकसभा चुनाव के शपथ ग्रहण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद धरने का सुझाव व्यापारियों को दिया है।
रोहिलखंड उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार मेहरोत्रा ने बताया कि धरने की अनुमति को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट ने कोतवाली पुलिस से आख्या मांगी है। साथ ही व्यापारियों से प्रधानमंत्री पद के शपथ हो जाने के बाद धरना प्रदर्शन का सुझाव दिया, जिस पर उन्होंने मंगलवार को कार्यालय पर बैठक बुलाकर सुझाव पर निर्णय लिए जाने की बात कही है। उन्होंने नगर आयुक्त पर सुर्खियों में बने रहने के लिए राजनीति किए जाने का आरोप लगाया है। इस दौरान जिलाध्यक्ष गोपेश अग्रवाल, हरीश बिग, संदीप अग्रवाल मिंटू, ध्रुव चतुर्वेदी, पार्षद सर्वेश रस्तोगी, सर्वेश सिंह, इंद्रजीत गांधी आदि मौजूद रहे।