{"_id":"5cec3e97bdec22077f3ae4ab","slug":"15589864404-bareilly-news23","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोड सेफ्टी: कमिश्नर ने भी पकड़ी सफेद पट्टी में ‘करप्शन’ की कालिख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोड सेफ्टी: कमिश्नर ने भी पकड़ी सफेद पट्टी में ‘करप्शन’ की कालिख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। पांच करोड़ के रोड सेफ्टी के कामों की जांच में कमिश्नर को भी तमाम गड़बड़ियां मिली हैं। रोड पर व्हाइट पट्टी सही न बनने, इनफॉरमेटिव बोर्ड की क्वालिटी अच्छी न होने, कई जगहों पर कैटआइज और सेवरान न लगे होने का बात सामने आई है जिस पर उन्होंने नाराजगी जताई है। कमिश्नर ने पीडब्ल्यूडी के चीफ इंजीनियर, अधीक्षण अभियंता और एक्सईएन को तलब कर उनकी क्लास लगाई और उन्हें खामियों को दुरुस्त करने का एक मौका दिया है।
शासन पिछले सालों में संभागीय परिवहन विभाग (आरटीओ) को सड़क सुरक्षा कार्यों के लिए बजट जारी करता रहा है। बढ़ते सड़क हादसों को देखते हुए इस साल पहली बार पीडब्ल्यूडी को मार्च में करीब पांच करोड़ का बजट इस काम के लिए रिलीज किया गया। इस रकम से शहर सहित मंडल के दूसरे डिवीजन में करीब 35 सड़कों पर रोड सेफ्टी के काम होने हैं। कई सड़कों पर चिह्नित ब्लैक स्पॉट पर रेडियम सिग्नल, इंफॉरमेटिव बोर्ड, सड़क के तीव्र मोड़ वाली जगहों पर सेवरान, कैटआइस लगाने सहित दूसरे काम शामिल हैं। इसके अलावा कई सड़कों पर व्हाइट पट्टी पेंट की जानी है। ऐसे में यह बात सामने आई कि इन कामों को सही ढंग से नहीं किया जा रहा। इस पर कमिश्नर रणवीर प्रसाद ने सड़क सुरक्षा के कामों में गड़बड़ी की आशंका जाहिर करते हुए पीडब्ल्यूडी के चीफ इंजीनियर राकेश राजवंशी से पूरी रिपोर्ट मांगी। इसके बाद पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने भी दौड़ लगानी शुरू कर दी। चीफ इंजीनियर ने बीसलपुर रोड पर बनाई जा रही सफेद पट्टी की चौड़ाई कम होने और उसमें प्रयुक्त पेंट की क्वालिटी अच्छी न होने पर ठेकेदार को फटकार लगाई। इधर, इस मामले को लेकर कमिश्नर ने चीफ इंजीनियर के साथ पीडब्ल्यूडी के दूसरे अधिकारियों को अपने दफ्तर में तलब कर लिया। सड़क सुरक्षा के कामों के फोटोग्राफ के आधार पर कमिश्नर ने भी कई सड़कों पर सफेद पट्टी के कामों की क्वालिटी पर असंतोष जाहिर किया। कमिश्नर ने पूछा-कई सड़कों पर व्हाइट पट्टी पर काले निशान क्यों आ गए हैं। इन्हें नए सिरे से ठीक कराया जाए। उन्होंने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को सारे कामों की खुद चेकिंग कर उसकी रिपोर्ट देने को भी कहा।
मयूर वन चेतना केंद्र के मोड़ पर रोड सेफ्टी के काम नहीं हुए
पीलीभीत रोड पर मयूर वन चेतना केंद्र पर काफी खतरनाक मोड़ है। यहां हादसों में कई लोग जान गंवा चुके हैं। यहां हवाई अड्डा भी है। कमिश्नर ने यहां रोड चौड़ीकरण के साथ सड़क सुरक्षा के कामों को कराने के लिए कहा था लेकिन यह काम अब तक पूरे नहीं हुए हैं।
विज्ञापन
रोड सुरक्षा के कामों की जानकारी कमिश्नर को दे दी गई है। जो भी कमियां हैं, उन्हें दुरुस्त कराया जाएगा। रोड सेफ्टी के कामों में किसी तरह की गड़बड़ी नहीं होने दी जाएगी।
-राकेश राजवंशी, चीफ इंजीनियर, पीडब्ल्यूडी