{"_id":"5ce5b622bdec220785346eaf","slug":"15585582937-bareilly-news123","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन फिटनेस के लिए अब नहीं देना होगा जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन फिटनेस के लिए अब नहीं देना होगा जुर्माना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। वाहन फिटनेस की निर्धारित तिथि गुजरने के बाद फिटनेस सर्टिफिकेट लेने के लिए लगाए जा रहे जुर्माने से हाईकोर्ट ने वाहन स्वामियों को राहत दी है। निजी व व्यवसायिक वाहनों के फिटनेस कराने पर वसूले जा रहे आर्थिक दंड को स्थगित करते हुए सामान्य दरों पर फिटनेस चार्ज वसूलने का आदेश दिया है।
एआरटीओ आरपी सिंह के मुताबिक नए आदेश जारी होने तक वाहनों के देर से फिटनेस जांच कराने पर वसूला जा रहा जुर्माना तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया है। देरी से वाहन फिटनेस जांच कराने पर ऑटो समेत बड़े वाहनों और निजी वाहन स्वामियों से प्रतिदिन की दर से 450 रुपये का जुर्माना वसूला जा रहा था। आदेश जारी होने के बाद अब सामान्य फिटनेस जांच का चार्ज ऑटो और निजी वाहन के लिए 650 रुपये और बड़े वाहनों से 900 रुपये का शुल्क लिया जाएगा। आदेश के मुताबिक जो भी अपने वाहन का फिटनेस कराना चाहते हैं वे सामान्य दरों पर ऑनलाइन शुल्क जमा कर फिटनेस जांच करा सकते हैं। ब्यूरो
हेल्पलाइन नंबर से मिलेगी डीएल की जानकारी
बरेली। प्रदेश में स्मार्ट कार्ड ड्राइविंग लाइसेंस का कार्य अब लखनऊ आरटीओ मुख्यालय की ओर से किया जा रहा है। ऐसे में लाइसेंस आवेदकों को लाइसेंस के संबंध में जानकारी लेने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसे देखते हुए आरटीओ ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। इस पर कॉल कर लाइसेंस संबंधी समस्याएं और डीएल आवेदन के बाद उसकी वर्तमान स्थिति की जानकारी ली जा सकती है। एआरटीओ आरपी सिंह ने बताया कि पिछले दिनों शुरू हुई नई व्यवस्था के बाद लाइसेंस के आवेदकों को लाइसेंस की प्रिंटिंग संबंधी और मिलने के बारे में जानकारी नहीं मिल पा रही थी। प्रदेश के हर जिले से तमाम शिकायतें प्राप्त होने के बाद मुख्यालय ने टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 18001800152 जारी किया है। कॉल कर आवेदन लाइसेंस संबंधी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।