फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   मौके पर तलाशे जाएंगे पंप हाउस के सबूत, राजस्व विभाग ढूंढ रहा दस्तावेज

मौके पर तलाशे जाएंगे पंप हाउस के सबूत, राजस्व विभाग ढूंढ रहा दस्तावेज

Thu, 23 May 2019 02:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 23 May 2019 02:23 AM IST
विज्ञापन
मौके पर तलाशे जाएंगे पंप हाउस के सबूत, राजस्व विभाग ढूंढ रहा दस्तावेज
बरेली। लोकसभा चुनाव की मतगणना के चलते वीसी बीडीए के आवास संबंधी जांच फिलहाल रफ्तार नहीं पकड़ सकी है। जलकल विभाग के पास जमीन संबंधी दस्तावेज नही हैं इसलिए मौके पर जाकर पड़ताल की जाएगी। वहीं, राजस्व विभाग पंप हाउस को जमीन आवंटन संबंधी दस्तावेज खंगाल रहा है।
विज्ञापन

मंगलवार को पार्षद सतीश कातिब, अब्दुल कयूम मुन्ना, अनुपम चमन समेत कई पार्षदों ने मेयर को दी शिकायती पत्र में आरोप लगाए कि वीसी बीडीए का बंगला नगर निगम के पंप हाउस की जमीन पर बना है। सबूत के तौर पार्षदों ने पुराना नक्शा और नगर निगम बोर्ड की पुरानी कार्रवाई भी सौंपी। इस आधार पर पार्षदों इसे नगर निगम की जमीन बताते हुए वापस लेने की मांग की। इस पर मेयर उमेश गौतम ने नगर आयुक्त सैमुअल पॉल एन. और प्रभारी जीएम जलकल तारकेश्वर पांडेय को पत्र लिखकर कार्रवाई के निर्देश दिए। मगर बृहस्पतिवार को लोकसभा चुनाव की मतगणना के चलते यह जांच आगे नहीं बढ़ सकी। प्रभारी जीएम जलकल तारकेश्वर पांडेय का कहना है कि पंप हाउस बनाने के लिए जलकल विभाग को कई विभागों से जमीनें मिल जाती हैं। यह जमीन कहां से मिली, राजस्व विभाग ही बता सकता है। पंप हाउस वहां पर था या नहीं, मतगणना के बाद मौके पर जाकर इसकी जांच की जाएगी।
विज्ञापन


पार्षद आक्रोशित, धरने की चेतावनी
निगम की जमीनों पर कब्जे को लेकर पार्षद आक्रोशित हैं। पार्षद सतीश कातिब का कहना है कि नगर आयुक्त से बार-बार शिकायत करने के बाद भी कार्रवाई नहीं की जा है। अगर अफसरों का यही रवैया रहा तो वह नगर निगम में धरना देने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed