फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   नहर विभाग की लाइन से जोड़कर फरीदपुर और फतेहगंज पूर्वी की सप्लाई चालू कराई

नहर विभाग की लाइन से जोड़कर फरीदपुर और फतेहगंज पूर्वी की सप्लाई चालू कराई

Tue, 21 May 2019 02:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2019 02:20 AM IST
विज्ञापन
नहर विभाग की लाइन से जोड़कर फरीदपुर और फतेहगंज पूर्वी की सप्लाई चालू कराई
फरीदपुर। हाईटेंशन लाइन का करीब तीन किलोमीटर तार चोरी होने के बाद विद्युत विभाग ने नहर विभाग की लाइन से फरीदपुर और फतेहगंज पूर्वी को जोड़कर वैकल्पिक व्यवस्था कर दी है, लेकिन लोड बढ़ने से बार-बार लाइन ट्रिप हो रही है। बार-बार लाइन में खराबी आने के चले सप्लाई भी सुचारु नहीं मिल पा रही है। ऐसे में फरीदपुर और फतेहगंज पूर्वी के साथी नहर विभाग की लाइन से जुड़े इलाके के लोग भी परेशान हैं। भरपूर बिजली न मिलने से उन्हें गर्मी में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि अफसरों ने एक दो दिन में सप्लाई सुचारु होने का दावा किया है।
विज्ञापन

फरीदपुर के गांव केसरपुर और जेड के बीच शनिवार रात करीब ढाई बजे चोरों ने 33000 केवी की लाइन पर तार डालकर ब्रेकडाउन कर दिया था। इसके बाद चोर करीब तीन किलोमीटर तक का तार काट ले गए। फरीदपुर और फतेहगंज पूर्वी में ब्लैक आउट हो गया। सुबह जब विद्युत निगम के अधिकारियों ने पेट्रोलिंग करवाई तो चोरी की जानकारी हो पाई। इसके बाद जेई कमलेश राम की ओर से चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई। फरीदपुर और फतेहगंज पूर्वी में ब्लैक आउट होने के बाद अधिकारियों के हाथ पांव फूल गए और उन्होंने पास से ही निकल रही नहर विभाग की लाइन से फरीदपुर और फतेहगंज पूर्वी की सप्लाई जोड़कर वैकल्पिक व्यवस्था की।
विज्ञापन

सोमवार को बिजली विभाग के अधिकारी बरेली में डेरा डाले रहे ताकि तार उपलब्ध हो सके, लेकिन देर शाम तक तार उपलब्ध नहीं हो पाया था। बताते हैं कि तार उपलब्ध होने के बाद करीब दो दिन का समय लाइन को सही कराने में लगेगा। दूसरी ओर अधिकारियों ने खंभों की व्यवस्था कर दी है। जेई कमलेश राम के अनुसार सीमेंट के खंभे बिजली विभाग के पास उपलब्ध हैं। जिन्हें तत्काल भेजा जा रहा है। नहर विभाग की लाइन से वैकल्पिक व्यवस्था करने के बाद बिजली की कुछ समस्या बनी हुई है। कई बार लाइट ट्रिप कर रही है और काफी-काफी समय तक सप्लाई भी नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई बार लाइन कटने के बाद भी पुलिस की पकड़ से बाहर चोर
फरीदपुर से फतेहगंज पूर्वी की लाइन अलग करते समय केसरपुर और फरीदपुर के बीच में लगभग 6 किलोमीटर तार चोरों ने चोरी कर लिया था। जबकि लाइन पर भी रात में सप्लाई चालू रहती है। इसके अलावा गांव पहलऊ में उप केंद्र की स्थापना के लिए लाइन डाली जा रही थी। वहां भी करीब 3 किलोमीटर का तार चोरों ने चोरी कर लिया था। दो बार भारी मात्रा में तार चोरी होने के बाद विद्युत कर्मचारियों की ओर से रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी, लेकिन पुलिस अब तक न तो चोर पकड़ पाई न ही तार बरामद कर सकी।


विद्युत निगम के कर्मचारी ही महकमे को लगा रहे चूना
फतेहगंज पूर्वी। विद्युत निगम के ही कुछ कर्मचारी विभाग को चुना लगाने में लगे हैं। सूत्रों के मुताबिक 15 दिन पहले इन कर्मियों ने आंवला बिजली घर को आपूर्ति करने वाली 33 केवी लाइन के तारों को काट लिया था। इसके दो दिन बाद ही फतेहगंज पूर्वी के अंधरपुरा में 132 केवी के बनाए जा रहे फीडर के तार काट ले गए थे। शनिवार रात केसरपुर गांव के पास से गुजर रही 33 केवी लाइन का साढे़ तीन किलोमीटर लंबा तार काटने में भी इन्हीं लोगों का हाथ है। सूत्रों के मुताबिक रात में होने वाले ब्रेकडाउन को अटेंड नहीं किया जाता है। इसका फायदा विद्युत निगम के यह कर्मचारी उठाते हैं। बिजली कर्मी चोरी गए तारों और खंभों को स्टोर से जारी कराने के लिए ही थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराते हैं। इसकी जानकारी पुलिस को भी है। इसलिए चोरी की रिपोर्ट कुछ दिन बाद ठंडे बस्ते में चली जाती है। फिर स्टोर से सामान जारी होने के बाद उसे ठिकाने लगा दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed