{"_id":"5ce30d90bdec22076759f342","slug":"15583840691-bareilly-news120","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली कॉलेज में आज से शुरू होगा एमए, एमकॉम और एलएलबी का पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली कॉलेज में आज से शुरू होगा एमए, एमकॉम और एलएलबी का पंजीकरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। शैक्षिक सत्र 2019-20 में एमए, एमकॉम और एलएलबी के लिए बरेली कॉलेज आज यानी मंगलवार से ऑनलाइन पंजीकरण शुरू करेगा। इसके लिए आवेदकों को पहले रुहेलखंड विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर आवेदन करना होगा। वहीं एलएलबी में पिछले साल की तरह ही मेरिट के आधार पर एडमिशन होंगे।
स्नातक के बाद बरेली कॉलेज ने परास्नातक और एलएलबी में भी प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. अनुराग मोहन भटनागर ने बताया कि एमए, एमकॉम और एलएलबी में भी मेरिट के आधार पर ही एडमिशन होंगे। भारांक और जाति समेत अन्य प्रमाणपत्र भी पंजीकरण के समय ही अपलोड करने होंगे। अपलोड न करने पर इन्हें बाद में स्वीकार नहीं किया जाएगा।
एलएलबी में इस बार भी उन्होंने मेरिट के आधार पर ही एडमिशन होने की बात कही है। बता दें कि पिछले साल बरेली कॉलेज में एलएलबी की मेरिट को लेकर सवाल उठा था।
विज्ञापन
आरोप था कि दबाव के चलते मेरिट को दरकिनार कर कुछ छात्रनेताओं को एडमिशन दिया गया। जांच के बाद विश्वविद्यालय ने कुछ छात्रों को रोक भी दिया था। ऐसे में एलएलबी में एडमिशन प्रक्रिया को लेकर संशय की स्थिति थी कि इसमें एडमिशन मेरिट से होंगे या प्रवेश परीक्षा से। अब यह स्थिति साफ हो गई है।