फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   वोट खूब मिला, अब भगवान भोलेनाथ करेंगे बेड़ा पार

वोट खूब मिला, अब भगवान भोलेनाथ करेंगे बेड़ा पार

Tue, 21 May 2019 02:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2019 02:11 AM IST
विज्ञापन
वोट खूब मिला, अब भगवान भोलेनाथ करेंगे बेड़ा पार
बरेली। आंवला सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने कहा कि भाजपा सरकार में पीएम मोदी ने सबका साथ-सबका विकास नारे के साथ प्रत्येक जाति धर्म के लिए काम किया है। वह खुद भी हमेशा जनता के संपर्क में रहे हैं। पिछड़ी जातियों और भाजपा के आधार वोट के साथ उन्हें दलित और मुस्लिम वोट भी मिला है। मुकाबला सपा-बसपा गठबंधन से है। अब 23 मई को भगवान भोलेनाथ बेड़ा पार करेंगे।
विज्ञापन

धमेंद्र कश्यप ने कहा कि उन्हें पिछड़ी जातियों जैसे मौर्या, लोध, कश्यप, साहू, बढ़ई, पाली, नाई, भुर्जी के अलावा सवर्ण बिरादरी और दलित बिरादरी के अलावा मुस्लिम वोट भी मिले हैं। फिर मोदी जी की ओर से गरीबों को मुफ्त में दिए गए गैस कनेक्शन, शौचालय, दो हजार की किसान सम्मान निधि, ऋण माफी आदि फैक्टर भी भाजपा के पक्ष में रहे। इसलिए उनकी जीत तय है। उन्होंने कहा कि दातागंज और बिथरी में उनका गठबंधन प्रत्याशी से कड़ा मुकाबला होगा जबकि बाकी विधानसभा क्षेत्रों से वह जीतकर आएंगे। कांग्रेस प्रत्याशी तो इस चुनाव में न तीन में थे न 13 में। इसलिए वह कांग्रेस के बारे में कुछ नहीं कहेंगे। अब 23 मई को मतगणना है। वह भोले बाबा के पुजारी हैं। भोले बाबा ही सबकी तरह उनका भी बेड़ा पार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed