फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   व्हाट्सएप प्रकरण:  बीएसए ने चेतावनी देकर शिक्षिका और शिक्षामित्र को दी क्लीन चिट

व्हाट्सएप प्रकरण:  बीएसए ने चेतावनी देकर शिक्षिका और शिक्षामित्र को दी क्लीन चिट

Tue, 21 May 2019 02:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2019 02:13 AM IST
विज्ञापन
व्हाट्सएप प्रकरण:  बीएसए ने चेतावनी देकर शिक्षिका और शिक्षामित्र को दी क्लीन चिट
बरेली। आखिरकार रफियाबाद प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका और शिक्षामित्र के बीच चल रही तनातनी पर विराम लगाते हुए बीएसए ने दोनों को क्लीन चिट दे दी। उन्हें आपसी विवाद को खत्म कर जर्जर हो रहे विद्यालय को संवारने और प्रभावित हो रही शिक्षा को बेहतर बनाने को कहा है। साथ ही फिर विवाद की शिकायत मिलने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

आलमपुर जाफराबाद स्थित रफियाबाद प्राथमिक विद्यालय का पिछले दिनों संयुक्त शिक्षा निदेशक ने औचक निरीक्षण किया था। उन्होंने विद्यालय में चल रहे शिक्षिका और शिक्षामित्र के बीच विवाद की वजह और प्रभावित हो रही बच्चों की शिक्षा का जिम्मेदार बीईओ (खंड शिक्षा अधिकारी) को बताते हुए कार्रवाई की संस्तुति की थी।
विज्ञापन

जेडी की ओर से सौंपी गई रिपोर्ट के बाद करीब तीन दिन पहले बीएसए तनुजा त्रिपाठी ने विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि निरीक्षण में शिक्षिका की क्लास खाली मिली, जबकि शिक्षा मित्र बच्चों को पढ़ाते हुए मिला। स्कूल की जर्जर हालत देखी और उसकी वजह पूछी, जिसके बाद उन्होंने दोनों को आपसी विवाद को दूर करने का सुझाव दिया। साथ ही एक दूसरे का वीडियो फोटो वायरल करने पर जमकर फटकार लगाई। उन्होंने पिछले वर्ष विद्यालय की रंगाई पुताई और मरम्मत के लिए जारी बजट की जानकारी ली। शिक्षिका को ग्रीष्मकालीन अवकाश में विद्यालय को जारी बजट का उपयोग करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नियमानुसार हुई है शिक्षामित्र की नियुक्ति
जेडी ने अपनी रिपोर्ट में शिक्षामित्र की नियुक्ति के मामले की जांच कराने की संस्तुति की थी, जिस पर बीएसए ने शिक्षामित्र के नियुक्ति संबंधी दस्तावेज की जांच कराई। बीएसए के मुताबिक शिक्षामित्र की नियुक्ति महिला पद पर ही हुई है। शिक्षामित्र की भर्ती प्रक्रिया के दौरान अन्य किसी ने भी आवेदन नहीं किया था। इसलिए नियमानुसार तत्कालीन जिलाधिकारी ने अन्य आवेदन न होने की स्थिति में शिक्षामित्र की तैनाती को मंजूरी दी है।


औचक निरीक्षण के बाद शिक्षिका और शिक्षामित्र को विद्यालय में प्रभावित हो रही शिक्षा व्यवस्था को सुधारने के निर्देश दिए हैं। शिक्षामित्र की नियुक्ति नियमानुसार की गई है। अगर अब कोई विवाद उभरा तो दोनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
- तनुजा त्रिपाठी, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed