{"_id":"5b4f87474f1c1b38748b5bef","slug":"1531938627704-aonla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ की महिला बरेली में बेची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़ की महिला बरेली में बेची
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
Updated Thu, 19 Jul 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेंमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मायके से ससुराल जा रही महिला को उसके बच्चे के साथ बरगलाकर ससुराल पहुंचाने का भरोसा देकर युवकों ने बरेली लाकर उसको पास के ही गांव के अविवाहित युवक के हवाले कर दिया। महिला ने अनजान जगह पर रहने से इनकार करते हुए घर पर कोहराम मचा दिया। ग्रामीणों ने इस बारे में रामनगर पुलिस को फोन पर सूचना दी।
रामनगर चौकी इंचार्ज सतीश कुमार ने गांव में पहुंचकर महिला को अपने कब्जे में लेकर खरीददार को भी साथ लाकर कोतवाली में बैठा लिया। पूछताछ के दौरान महिला ने बताया कि उसका नाम सुमन है। उसके पति राजू कुमार मऊ जिला के गांव अहिरानी में मिशनरी में काम करते हैं। बताया कि सोमवार को वह अपने बच्चे के साथ मायके जिला आजमगढ़ के गांव अतरकाछी से मऊ जाने के लिये बस का इंतजार कर रही थी।
बताया कि वहां पर उसे कोतवाली क्षेत्र के गांव बझेणा के सुरेंद्र, बंटू मिले उनके साथ एकमहिला भी थी। बताया तीनों ने उससे बात करने के दौरान नजदीकी बढ़ाकर उसको खाने में नशा दे दिया। आरोप लगाया कि नशे की हालात में उक्त सभी लोग उसे मऊ जाने के बजाय बरेली ले आए और उसका सौदा खनगांवा श्याम के मोनू के हाथ 60 हजार में कर दिया। इसकी जानकारी उसको नशा उतरने के बाद हुई। चौकी इंचार्ज ने बताया कि इस बाबत महिला नेे कोई तहरीर नहीं दी है। उसके परिजनों को संबंधित थाना के द्वारा सूचना भेज दी गई है। परिजनों के आने के बाद उचित कार्यवाही की जायेगी।