{"_id":"5ccb4b04bdec22071f56b0a5","slug":"151556826884-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेंपो-ई रिक्शा ने कब्जा लिए रास्ते, ट्रैफिक सिस्टम ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेंपो-ई रिक्शा ने कब्जा लिए रास्ते, ट्रैफिक सिस्टम ध्वस्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। शहर में ऑटो-टेंपो और ई रिक्शा की भरमार हो गई है। पुलिस का इन पर कोई नियंत्रण नहीं रह गया है। शहर के मुख्य चौराहों पर यह वाहन सड़क घेरे खड़े रहते हैं और पुलिस कुछ नहीं कहती। शहामतगंज पुल के नीचे का हिस्सा ऐसे वाहनों की अवैध पार्किंग बन गया है। बताते हैं कि पुलिस से साठगांठ की बदौलत ही यह हो रहा है। फिलहाल पुलिस के पास चुनाव में ड्यूटी की वजह से स्टाफ की कमी का बहाना है पर स्टाफ रहने पर भी हालात यही रहते हैं। ऐसे में आम राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा है। फोटो समेत लाइव स्टोरी दी जाएगी। अमर उजाला ने बृह्स्पतिवार दोपहर कैमरे के साथ चौराहों, सड़कों का हाल देखा।
दोपहर 01.30 बजे, मालियों की पुलिया
-खुर्रम गौंटिया की ओर जाने वाले मोड़ पर पकौड़ी का ठेला सड़क का कुछ हिस्सा घेरे खड़ा था। बाकी एक साइड के रोड को टेंपो वालों ने कब्जा रखा था। यहां आड़े तिरछे वाहन खड़े करने वे मुसाफिरों को बैठा रहे थे। दूसरे वाहनों को निकलने में समस्या आ रही थी।
दोपहर 01.40 बजे, शहामतगंज दाल मंडी मोड़
-शाहमतगंज चौराहे पर चारों रास्तों पर टेंपो खड़े थे। रामा पंसारी की दुकान से दाल मंडी रोड को ई रिक्शा और टेंपो ने ब्लॉक कर रखा था। एक तांगा कई बोरियां लादे बाजार से निकाला जा रहा था, जिससे और जाम लगा। वाहन थमे तो फल मंडी रोड पर भी जाम हो गया। ट्रैफिक मेन चौराहे तक ही सीमित थे।
विज्ञापन
दोपहर 01.50 बजे, शाहदाना वली मजार के सामने
-ओवरब्रिज के नीचे का पूरा हिस्सा अवैध पार्किंग स्टैंड के रूप में उपयोग होता मिला। स्थानीय व्यापारियों की कार और बाइक के साथ ही टेंपो व ई रिक्शा भी यहां खड़े किए गए थे। इससे जाम तो लग ही रहा था, सड़क के इस पार से उस पार जाने वालों को भी समस्या आ रही थी।
दोपहर 02.00 बजे, शाहदाना चौराहा
-यहां जोगी नवादा साइड जाने वाले रास्ते की ओर अनियमित तरीके से टेंपो व ई रिक्शा खड़े किए गए थे। कुछ ऐसे ही वाहन सिकलापुर साइड की रोड पर थे। इस वजह से सामान्य वाहनों को निकलने के लिए रास्ता खोजना पड़ रहा था।
दोपहर 02.20 बजे, कुतुबखाना चौराहा
-बृहस्पतिवार बंदी की वजह से यहां कुछ राहत थी। बड़े वाहनों और व्यापारियों की माल से लदी गाड़ियां गुरुवार को नहीं थे। हालांकि राहगीरों की भीड़ पर्याप्त थी। ट्रैफिक पुलिसकर्मी घंटाघर के नीचे छांव में बैठकर गपशप कर रहे थे।
दोपहर 02.30 बजे, बिहारीपुर चौकी रोड
-चौपुला दिशा से आने वाले वाहनों ने जाम लगा रखा था। वजह खोजने पर पता लगा कि कोई अपनी कार सड़क के बीच लगाकर आसपास चला गया है जिसकी वजह से दूसरे वाहन जल्दी निकलने के चक्कर में फंस गए हैं। काफी देर हार्न बजाने के बाद मालिक आया और फुर्सत से उसने कार हटाई, तब जाकर रोड खुला।
दोपहर 02.35 बजे, चौपुला चौराहा
-चौपुला से अयूब खां चौक की ओर जाने वाले रास्ते की एक साइड सेतु निगम के निर्माण कार्य की वजह से बंद है। दूसरी साइड को लोहे के डिवाइडर से दो हिस्सों में बांटकर वाहनों की आवाजाही की जा रही है। यहां चौपुला साइड से बसों को अयूब खां की ओर ले जाने की मनाही है। बावजूद ट्रैफिक स्टाफ के न होने से रोडवेज बसें इधर लाई जा रही थीं। इससे दूसरे वाहन फंस रहे थे।
- इन दिनों ट्रैफिक पुलिस और सहयोगी होमगार्ड बड़ी संख्या में चुनाव ड्यूटी में दूसरे जिलों में गए हैं। इसलिए समस्या ज्यादा बढ़ गई है। कल से ही मौजूदा स्टाफ को सख्ती से प्वाइंट्स पर लगाकर वाहनों के अनियमित तरीके यहां वहां खड़े होने पर कार्रवाई कराई जाएगी। - एससी गंगवार, एसपी ट्रैफिक