फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   सिविल एंक्लेव- जेट एयरवेज से नहीं आया मेसेज, उद्घाटन में देरी

सिविल एंक्लेव- जेट एयरवेज से नहीं आया मेसेज, उद्घाटन में देरी

Sun, 03 Mar 2019 12:54 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sun, 03 Mar 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
सिविल एंक्लेव- जेट एयरवेज से नहीं आया मेसेज, उद्घाटन में देरी
डेमो - फोटो : डेमो
बरेली। जेट एयरवेज के अधिकारियों से एयरपोर्ट अथॉरिटी को अब तक कोई रिपोर्ट न मिलने से सिविल एंक्लेव के उद्घाटन को लेकर अभी तस्वीर साफ नहीं हुई है। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण की तरफ से लोकार्पण की तिथि घोषित होने का इंतजार भी बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन

हवाई अड्डे पर जेट एयरवेज की टीम गुरुवार को जायजा ले चुकी है। इस कंपनी को ही एयरपोर्ट पर विमान और स्टाफ सहित कई महत्वपूर्ण संसाधन मुहैया कराने हैं। निरीक्षण के दौरान टीम ने यहां बिल्डिंग, टैक्सी-वे सहित दूसरे कामों को ठीक बताया था। टीम के सदस्यों का कहना था कि उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट दे दी जाएगी। इसके बाद जेट एयरवेज के अधिकारियों की तरफ से अब तक स्थानीय एयरपोर्ट अथॉरिटी के अधिकारियों इस संबंध में कोई संदेश नहीं भेजा गया है। जिससे हवाई अड्डा के उद्घाटन को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो पा रही है। जबकि आचार संहिता के जल्द लगने की संभावना बनी हुई है। इधर, हवाई अड्डे पर अभी कई जरूरी सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं हो सकी है। हालांकि पावर कारपोरेशन की टीम ने यहां ट्रांसफार्मर लगाने और लाइन खींचने के काम पूरे कर लिए हैं। दूरसंचार विभाग की तरफ से ओएफसी लाइन नहीं पड़ी है। सबसे बड़ी दिक्कत हवाई अड्डे पर ड्रेनेज को लेकर है। कुछ दिन पहले कमिश्नर रणवीर प्रसाद ने यहां निरीक्षण के दौरान ड्रेनेज के लिए 2.32 करोड़ की बनाई गई डीपीआर को भी काफी ज्यादा बताया था। ऐसे में अगर भारी बारिश हुई तो एयरपोर्ट पर जलभराव होगा।
विज्ञापन


‘जेट एयरवेज के अधिकारियों की तरफ से अभी कोई मैसेज नहीं आया है। हवाई अड्डे के दूसरे जरूरी कामों को पूरा कराया जा रहा है। अभी कहना मुश्किल है कि एयरपोर्ट का उद्घाटन कब होगा।’
विज्ञापन
विज्ञापन

- राजीव कुलश्रेष्ठ, सहायक महाप्रबंधक, एयरपोर्ट अथॉरिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed