फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   सपाइयों ने सबसे भ्रष्ट साल बताया, ईंट पजाया वालों ने फिर कब्जा जमाया

सपाइयों ने सबसे भ्रष्ट साल बताया, ईंट पजाया वालों ने फिर कब्जा जमाया

Sun, 02 Dec 2018 01:56 AM IST
Updated Sun, 02 Dec 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
सपाइयों ने सबसे भ्रष्ट साल बताया, ईंट पजाया वालों ने फिर कब्जा जमाया
बरेली। शनिवार एक दिसंबर को मेयर उमेश गौतम की जीत को एक साल पूरा हो गया है। इस दौरान भाजपा की ओर से तो कोई आयोजन नहीं किया गया लेकिन सपाइयों ने सबसे भ्रष्ट एक साल बताते हुए नगर निगम में दोपहर बाद तक धरना दिया। वहीं, ईंट पजाया और स्टेडियम रोड के अतिक्रमणकारियों ने फिर कब्जा जमा लिया। कबाड़ी से लेकर रेत-बजरी तक का कारोबार फिर सड़क किनारे ही शुरू कर दिया गया, मगर नगर निगम खामोश होकर सब होते देख रहा है।
विज्ञापन

पिछले दिनों मेयर उमेश गौतम के निर्देश पर नगर निगम की टीमों ने ईंट पजाया चौराहे पर बुल्डोजर चलाकर आधे-आधे मकान धराशायी कर दिए थे। काफी विवाद भी हुआ और तनाव की स्थिति भी बनी थी। मगर मेयर ने सख्ती दिखाकर पूरा कब्जा खाली करा लिया। इसके बाद नगर निगम का अतिक्रमण हटाओ राजनीति की भेंट चढ़ गया। शनिवार एक दिसंबर को मेयर उमेश गौतम की जीत को एक साल पूरा हो गया। इस दौरान ईंट पजाया चौराहा फिर अतिक्रमण में घिरा नजर आया। चौराहे पर ही कबाड़ियों ने सड़क का फुटपाथ कब्जा करके फिर कारोबार शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

स्टेडियम रोड बन गया रेत-बजरी का बाजार
अतिक्रमण करने वालों ने स्टेडियम रोड को रेत-बजरी का अवैध बाजार बना दिया है। संजयनगर मोड़, भाजपा कार्यालय के बाहर, डीडीपुरम मोड़, डेलापीर पेट्रोलपंप समेत जगह-जगह रेत-बजरी के बड़े-बड़े ढेर फुटपाथ पर लगे हैं। बाकी बची जगह अस्पताल आदि की पार्किंग ने घेर रखी है। इसी रोड पर एक जगह कबाड़ी ने फुटपाथ का एक बड़ा हिस्सा कब्जा करके कबाड़खाना बना दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सैलानी रोड भी पुरानी स्थिति में लौटी
कभी बरेली-बीसलपुर मार्ग के नाम से जानी जाने वाली इस सड़क को अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान ट्रक निकलने भर को चौड़ा बना दिया गया था। मगर अब यह रोड फिर से पुरानी स्थिति में लौट आई है। दुकानों काफी सामान सड़क किनारे सजा है। इसकी वजह से दिन में कई बार जाम की स्थिति भी बन जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed