{"_id":"5ac8e3f74f1c1bbb618b6036","slug":"151523114999-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरा इंजेक्शन से तीन महीने तक गर्भधारण नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतरा इंजेक्शन से तीन महीने तक गर्भधारण नहीं
Updated Sun, 08 Apr 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली।
नया गर्भ निरोधक इंजेक्शन अंतरा तीन महीने तक गर्भधारण से छुटकारा दिला सकता है। यह इंजेक्शन हर तीन महीने के अंतराल पर लगवाना चाहिए। जिला महिला अस्पताल चिकित्सालय में हुई गोष्ठी में कार्यवाहक सीएमएस डॉ. अलका शर्मा ने कहा कि अस्पताल में यह इंजेक्शन नि:शुल्क लगाए जाते हैं। उन्होंने गर्भ निरोधक गोलियों की भी जानकारी दी। सीएमओ डॉ. विनीत शुक्ला ने जननी सुरक्षा योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मिशन इंद्रधनुष आदि योजनाओं के बारे में बताया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अरविंद शुक्ला ने कहा कि सशक्त भारत के निर्माण के लिए बच्चों और उनकी मां का स्वस्थ होना आवश्यक है। गोष्ठी में आशा और आशा संगनियों ने भी हिस्सा लिया। गोष्ठी का संचालन सहायक शोध अधिकारी अजय पाल सिंह गंगवार ने किया।