{"_id":"596a44ab4f1c1b2b278b48ac","slug":"151500136619-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएसटी पर चैंबर ऑफ कामर्स ने मांगे सुझाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएसटी पर चैंबर ऑफ कामर्स ने मांगे सुझाव
Updated Sun, 16 Jul 2017 09:11 PM IST
विज्ञापन
बरेली।
तमाम विरोध और विवादों के बीच पहली जुलाई से लागू जीएसटी को व्यापारी और उद्यमी समझने के साथ ही अपनाने लगे हैं। विभिन्न व्यापारिक संगठनों ने गोष्ठियां आदि कर माहौल बनाना शुरू कर दिया है। चैंबर ऑफ कामर्स ने जीएसटी से जुड़ी समस्याएं बीस जुलाई तक आमंत्रित की हैं।
बाजार और इंडस्ट्रियल एरिया में अब जीएसटी प्रभाव बढ़ता जा रहा है। इसलिए विभिन्न तकनीकी पहलुओं पर चर्चाएं शुरू हो गई हैं, पिछले दो सप्ताह में कारोबारियों ने नई कर प्रणाली से कई अनुभव भी लिए हैं। इस विषय पर चैंबर ऑफ कामर्स 27 जुलाई को विशेष सेमीनार करने की तैयारी कर रहा है। सचिव विमल रेवाड़ी ने उद्यमियों से आग्रह किया है कि वे दैनिक व्यापार और उद्योग संचालन में आ रही जीएसटी से संबंधित समस्याओं को चिह्नित कर लें। बीस जुलाई तक समस्या ब्योरा उपलब्ध करा दें। इन पर सेमीनार में चर्चा कर समाधान कराया जाएगा।