{"_id":"59dbaa754f1c1bf3538b6961","slug":"15075683039-nighasan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोद लिए गांव में पहली बार सांसद ने लगाई चौपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोद लिए गांव में पहली बार सांसद ने लगाई चौपाल
Updated Mon, 09 Oct 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
गोद लिए गांव में पहली बार सांसद ने लगाई चौपाल
- फोटो : लखीमपुर खीरी, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी/निघासन।
सांसद अजय मिश्र टेनी ने गोद लिए गांव खैरहनी में पहली बार चौपाल लगाई। इस दौरान उन्होंने शौचालय और प्रधानमंत्री आवास की नींव रखी। कई विभाग के स्टाल लगाकर बीज और कृषि यंत्रों का वितरण किया।
खैरहनी के आदर्श शिक्षा निकेतन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान भाजपा सांसद अजय मिश्र टेनी ने ग्राम पंचायत में शौचालय और प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत लाभार्थी जगी दत्त के घर जाकर ईंट रखकर कार्य चालू कराया। उसके बाद उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र और सचिवालय में ग्रामीण आजीविका मिशन कार्यालय का फीता काटकर शुभारंभ किया। सांसद ने स्कूल व सचिवालय में पौधरोपण भी किया।
इस दौरान कृषि विभाग ने मिनी किट का वितरण किया। टेनी ने किसानों को ऋण मोचन, स्कॉलरशिप के प्रमाण पत्र का भी वितरण किया। मनरेगा के तहत मजदूरों को जॉबकार्ड, आजीविका मिशन के तहत दस लोगों को जोखिम आपदा वितरण फंड, बाल विकास द्वारा दस महिलाओं को पोषण किट बांटी गईं।
विज्ञापन
खाद्यान विभाग ने गरीबों को राशन कार्ड दिए। प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को बैग बांटे। सांसद ने बच्चों से पहाड़ा पूछे और कई प्रश्न किए, जिसमें बच्चों द्वारा सही उत्तर दिए जाने पर उनकी सराहना की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि इस गांव में बिजली, पानी, सड़क, नाली खड़ंजा आदि की व्यवस्था दुरुस्त की जाएगी। उन्होंने ग्रामीणों से स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने की अपील की।
इस दौरान एसडीएम अखिलेश यादव, सीओ सविरत्न गौतम, तहसीलदार पूरन सिंह राना, पीके सुधाकर, पंचायत सचिव अनुज अवस्थी, बीडीओ आलोक वर्मा आदि मौजूद रहे।