{"_id":"644ecc6481214fe6910e5734","slug":"150-roadways-buses-will-go-to-civic-elections-bareilly-news-c-4-1-141936-2023-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: निकाय चुनाव में जाएंगी रोडवेज की 150 बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: निकाय चुनाव में जाएंगी रोडवेज की 150 बसें
विज्ञापन
बरेली। रोडवेज की 150 बसें निकाय चुनाव में जाएंगी। इससे कई रूटों पर बसों के फेरे कम होने से यात्रियों को परेशानी हो सकती है। चार और 11 मई को पोलिंग पार्टियों व सुरक्षाकर्मियों को मतदान केंद्रों तक पहुंचाने के लिए इन बसों का इस्तेमाल किया जाएगा।
बरेली मंडल में 11 मई को मतदान होना है। चुनाव आयोग ने रोडवेज से 143 बसें उपलब्ध कराने को कहा है। सात बसों को रिजर्व में भी रखा जाएगा। बरेली डिपो की 43, बदायूं की 51, रुहेलखंड की 42 और पीलीभीत डिपो की दस बसों के चुनाव ड्यूटी में जाने के बाद कई रूटों पर बसों की संख्या कम हो जाएगी। पहले चरण के चुनाव के लिए इन बसों की रवानगी एक मई से शुरू हो जाएगी। चुनाव ड्यूटी में जाने वाली सभी बसों पर स्टाफ की तैनाती कर दी गई है। हालांकि, अधिकारियों का कहना है कि बसों के चुनाव ड्यूटी में जाने के बाद उपलब्ध बसों के फेरे बढ़ा दिए जाएंगे।