{"_id":"5936ac6c4f1c1b1d448b457f","slug":"14967553229-lakhimpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखीमपुर डिपो पर शुरू हो गई वाई फाई की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखीमपुर डिपो पर शुरू हो गई वाई फाई की सुविधा
Updated Tue, 06 Jun 2017 06:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। डिजिटल अभियान के तहत परिवहन निगम ने अपने यात्रियों को वाई फाई की सुविधा देने की कवायद शुरू कर दी है, जिससे रोडवेज की अनुबंधित एवं निगम की बसों के यात्री सफर में इंटरनेट का उपयोग कर सकें। बस एवं डिपो में वाई फाई डिवाइस लगाने के लिए मुंबई की संस्था से अनुबंध हुआ है।
परिवहन विभाग ने यात्रियों की सुविधा के लिए बसों एवं डिपो को हाईटेक करना शुरू कर दिया है। डिपो पर बस की प्रतीक्षा कर रहे यात्रियों के साथ बस में सफर करने वाले यात्री इंटरनेट, व्हाट्सएप सहित अन्य सोशल साइट का उपयोग करके अपना टाइम पास कर सकें। सोमवार से लखीमपुर डिपो पर वाई फाई की सुविधा शुरू भी हो गई। हालांकि बसों में इसकी शुरूआत एक अगस्त से होगी। डिपो को वाई फाई युक्त किए जाने के बाद अनुबंधित एवं निगम की बसों में भी डिवाइस लगाने की शुरूआत होगी।
रीजन का पहला वाई फाई युक्त डिपो बना लखीमपुर
डिपो एवं बसों में वाई फाई डिवाइस लगाने का काम कर रही संस्था ने सोमवार को लखीमपुर डिपो में वाई फाई डिवाइस लगा दी है। डिवाइस लग जाने से लखीमपुर डिपो हरदोई रीजन का पहला वाईफाई युक्त डिपो बन गया है। इसके बाद गोला डिपो बसों में डिवाइस लगाने का काम शुरू होगा।
विज्ञापन
रोडवेज को हाईटेक किया जा रहा है, इसके लिए सभी बसों एवं डिपो परिसर में वाई फाई डिवाइस लगाई जा रही हैं। लखीमपुर डिपो पर सोमवार से इसकी शुरूआत भी हो गई।
वीके गोस्वामी, एआरएम