{"_id":"66ad8a8fdbb1f9ff7700bbd9","slug":"1480-lakh-cheated-in-the-name-of-getting-job-in-nagar-panchayat-bareilly-news-c-182-1-sbly1021-102574-2024-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: नगर पंचायत में नौकरी लगाने के नाम पर 14.80 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: नगर पंचायत में नौकरी लगाने के नाम पर 14.80 लाख ठगे
विज्ञापन
नवाबगंज। जनपद पीलीभीत के नगर पंचायत जहानाबाद में युवक की लिपिक के पद पर नौकरी का झांसा देकर 14.80 लाख रुपये की ठगी की गई है। पीड़ित ने एसपी के आदेश पर थाना जहानाबाद में नगर पंचायत अध्यक्ष, उनके पति और बेटे पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
थाना क्षेत्र नवाबगंज के ईध जागीर गांव के मोहम्मद अनीस ने एसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि नगर पंचायत जहानाबाद में लिपिक के पद पर सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर नगर पंचायत अध्यक्ष ममता गुप्ता, उनके पति दुर्गाचरण उर्फ अन्ना और उनके बेटे शगुन से पहले से जान पहचानी थी। इसको लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष ममता गुप्ता और उनके पति अन्ना ने उनके बेटे अरशद को लिपिक के पद पर नौकरी लगवाने के नाम पर 14.80 लाख रुपये लेकर नगर पंचायत में चालक के पद पर नौकरी लगवा दी।
इस मामले में जब मोहम्मद अनीस ने कहा कि लिपिक के नाम पर नौकरी लगी, लेकिन आपने उसे चालक बना दिया है। इससे नाराज अन्ना ने कहा कि कुछ दिनों के बाद उसका समायोजन कर दिया जाएगा। आरोप है कि दो माह बाद जब अरशद को लिपिक बनाने का दबाव डाला तो ममता गुप्ता ने उसे निलंबित कर दिया। बीते 20 अप्रैल को उनसे रुपये की मांग की गई तो उन्होंने पीड़ित को बेटे शगुन के नाम से 5.80 लाख रुपये का चेक दे दिया, लेकिन बैंक में भुगतान करने पर रुपये नहीं निकले।
विज्ञापन
आठ मई को दोबारा रुपये मांगने पर जानलेवा हमला
पीड़ित ने बताया कि आठ मई को जब अध्यक्ष के पति से रुपये की मांग की तो उन पर तमंचे से जानलेवा हमला कर दिया गया, जिसमें वह बाल-बाल बच गए। इस मामले में एसपी के आदेश पर नगर पंचायत अध्यक्ष सहित तीन लोगों पर रिपोर्ट दर्ज पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। संवाद
पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। मामले में जांच-पड़ताल की जा रही है।
- संजीव कुमार शुक्ला, प्रभारी निरीक्षक
ऐसी कोई घटना नहीं हुई है, जिला पंचायत में लकड़ी के काम को लेकर रुपया लगाए गए थे। जिसके टेंडर निरस्त हो गए। नगर पंचायत में कोई वेकेंसी नहीं थी, न ही कोई नौकरी का कोई मामला है। षड्यंत्र के तहत मामला बनाया गया है। हम अफसरों के समक्ष अपना पक्ष रखेंगे।
- दुर्गा चरण गुप्ता उर्फ अन्ना, जहानाबाद चेयरमैन के पति