{"_id":"6409de1247040503e903d3b4","slug":"148-people-were-bitten-by-dogs-on-holi-in-bareilly-2023-03-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: होली के हुड़दंग में 148 लोगों को कुत्तों ने काटा, आठ को बंदरों ने किया जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: होली के हुड़दंग में 148 लोगों को कुत्तों ने काटा, आठ को बंदरों ने किया जख्मी
Thu, 09 Mar 2023 06:54 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 09 Mar 2023 06:54 PM IST
सार
होली के अगले दिन तीन सौ बेड अस्पताल में 156 लोग एंटी रैबीज वैक्सीन (एआरवी) लगवाने पहुंचे। इनमें से 148 लोगों को कुत्तों ने और आठ को बंदरों ने काटा था।
विज्ञापन
stray dogs
- फोटो : ANI
विस्तार
बरेली में होली के हुड़दंग में कुत्तों और बंदरों का आतंक भी शामिल रहा। त्योहार के अगले दिन ही सिर्फ तीन सौ बेड अस्पताल में 156 लोग एंटी रैबीज वैक्सीन (एआरवी) लगवाने पहुंचे। इसमें 148 लोगों को कुत्तों ने और आठ को बंदरों ने काटा था। वहीं, फिजिशियन के पास वायरल की चपेट में आए 128 लोग इलाज के लिए पहुंचे। रंग, गुलाल आंख में पड़ने से हो रही तकलीफ से निजात के लिए कई लोग पहुंचे।
विज्ञापन
मंगलवार और बुधवार को होली के अवकाश के बाद गुरुवार को आधे दिन की ओपीडी रही। जिला अस्पताल में आम दिनों की तुलना में भीड़ आधे से भी कम रही। फिजिशियन, ऑर्थोपेडिक, बाल रोग विशेषज्ञ की ओपीडी पर मरीजों की कतार लगी रही।
विज्ञापन
ज्यादातर बुखार, सर्दी, जुकाम, खांसी, नजला, बदन दर्द के मरीज पहुंचे। आंख जांच की ओपीडी तीन सौ बेड अस्पताल में न होने की जानकारी के चलते भी कुछ मरीज जिला अस्पताल पहुंचे थे, जिन्हें मौजूद गार्ड ने जानकारी देकर भेज दिया। पर्चा काउंटर पर 416 पर्चे बने थे। इनके अलावा कुछ लोग पुराने पर्चे पर भी इलाज कराने के लिए अस्पताल पहुंचे थे।
विज्ञापन