फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   एक-एक अंक पर मुकाबला, टॉपर्स ने लगाया तगड़ा जोर

एक-एक अंक पर मुकाबला, टॉपर्स ने लगाया तगड़ा जोर

Wed, 08 May 2019 02:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 08 May 2019 02:20 AM IST
विज्ञापन
एक-एक अंक पर मुकाबला, टॉपर्स ने लगाया तगड़ा जोर
बरेली। इस बार के परीक्षा परिणामों में एक-एक अंक पर टॉपर्स के बीच जमकर मुकाबला हुआ। सीबीएसई का रिजल्ट हो या आईसीएसई या आईएससी का, तमाम छात्र-छात्राओं ने एक समान नंबर हासिल किए हैं। यही वजह है कि एक-एक रैंक पर कई बच्चों ने जगह बनाई है। ऐसे में वे टॉपर तो बने हैं लेकिन उनके ही समान कई अन्य छात्र-छात्राओं के नंबर होने से उसका क्रेज कम हो गया। वहीं, छात्र-छात्राओं पर हुई नंबरों की इस बौछार को लेकर शिक्षक भी हैरत में हैं क्योंकि पूर्व की परीक्षाओं में कभी इतने नंबर नहीं मिले।
विज्ञापन

देशभर के विभिन्न शिक्षा बोर्ड में बढ़े रिजल्ट को लेकर पैदा हुई प्रतिस्पर्धा ने कापी जांचने की सख्ती में कुछ राहत दी है। पहले गंदी राइटिंग होने का मतलब नंबर कटना तय होता था लेकिन यूपी बोर्ड को छोड़ दें तो अब यह गुजरे जमाने की बात हो चुकी है। अब यहां सिर्फ सवाल का जवाब सही होने के ज्यादा मायने हैं। इसके चलते ही छात्र-छात्राओं को जमकर नंबर मिल रहे हैं और एक-एक नंबर पर कई बच्चे जगह पा रहे हैं। सीबीएसई दसवीं के रिजल्ट में 13 बच्चों ने 499 तो 20 से अधिक ने 498 अंक पाए। इसी तरह शहर में नंबरों की बात करें तो डीपीएस, जीआरएम में तीन बच्चों ने 98 प्रतिशत अंक हासिल किए। सेंट फ्रांसिस स्कूल से दो, सोबती, डीपीएस और बीबीएल से छह बच्चों ने 97 प्रतिशत अंक पाए। इसी तरह एसआर इंटरनेशनल और बीबीएल स्कूल से ही छह बच्चों ने 96.2 प्रतिशत अंक हासिल किए। ऐसे ही आईएससी के रिजल्ट में भी हुआ है। एक ही स्कूल 90 से लेकर 95 प्रतिशत के बीच दो-चार तक दावेदार हैं।
विज्ञापन


आईएससी रिजल्ट ने तोड़ पिछले सारे रिकॉर्ड
बरेली। आईएससी रिजल्ट के इस बार के मंडल टॉपर सक्षम मेहरा को 99.25 प्रतिशत अंक मिले हैं, जो बरेली में अब तक के इतिहास में सर्वाधिक हैं। इससे पहले 2018 में हार्टमन सीनियर सेकेंड्री स्कूल की ही अपूर्वा माहेश्वरी ने 98 प्रतिशत अंक पाकर मंडल टॉप किया था। उससे पहले 2017 में बदायूं के वैभव राठौर ने 97.75 प्रतिशत अंक पाकर मंडल टॉप किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


तो क्या सब जानते हैं बच्चे..
बच्चों में नंबरों को लेकर प्रतिस्पर्धा बढ़ी है लेकिन कुछ शिक्षक इसे बहुत अच्छी नजरों से नहीं देखते। एक नामचीन कॉलेज के शिक्षक ने सवाल उठाया कि शत प्रतिशत का मतलब सबकुछ सीख लेना होता है। उन्होंने सवाल उठाया कि जो बच्चे पूरे-पूरे नंबर पा रहे हैं तो क्या इसका मतलब यह हुआ कि अब उन्हें कुछ सीखने की जरूरत नहीं। फिर बोले- अगर ऐसा है तो बच्चों के लिए यह खतरनाक है और उनमें सीखने की ललक कम हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed