फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   ऐन वक्त पर मोदी ने कोई भी बिंदु नहीं छोड़ा

ऐन वक्त पर मोदी ने कोई भी बिंदु नहीं छोड़ा

Sun, 21 Apr 2019 02:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2019 02:24 AM IST
विज्ञापन
ऐन वक्त पर मोदी ने कोई भी बिंदु नहीं छोड़ा
बरेली। आलमपुर जाफराबाद के सैनिक ग्राउंड की चुनावी सभा में उमड़े अपार जनसमूह के सामने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने 30 मिनट के भाषण में कोई भी बिंदु ऐसा नहीं छोड़ा, जिसकी चर्चा नहीं की। रामगंगा के पावन जल से जीवन पाने वाली पवित्र धरती को सबसे पहले मोदी ने नमन करके स्वयं को बरेली से सीधा जोड़ा। फिर अलखनाथ और त्रिवटीनाथ का आशीर्वाद मांगा।
विज्ञापन

मतलब, पीएम मोदी ने बरेली की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान को जनता के समक्ष रखकर यह साबित कर दिया कि वह रुहेलखंड की धरती से अनजान नहीं हैं। न ही यहां की जनता की समस्याओं से। इसीलिए जब विकास की बात आई तो कासगंज रेलवे ब्राडगेज, हवाई फ्लाइट, रामगंगा पर डैम और लालफाटक ओवरब्रिज का जिक्र किया। दो चरणों के मतदान का जिक्र कर जहां सपा-बसपा पर निशाना साधा, वहीं एनआरएचएम घोटाला, महापुरुषों की मूर्ति लगवाने के नाम पर घोटाले का जिक्र कर बसपा सरकार में हुए भ्रष्टाचार पर भी प्रहार किए। रंगदारी और जमीनों पर कब्जे करने की बात कहकर सपा सरकार की खामियां उजागर कीं। वहीं प्रधानमंत्री ने कश्मीर में अफस्पा हटाने, आतंकियों का समर्थन करने, हिंदू आतंकवाद कहकर सनातन परंपरा का अपमान करने के बहाने कांग्रेस की आलोचना की। इतना ही नहीं, प्रधानमंत्री ने किसानों के खातें में रुपए आने, मजदूरों को पेंशन, शौचालय, गैस कनेक्शन की बात कहकर ग्रामीण महिलाओं को भी साधा। राष्ट्रवाद उनके भाषण का अहम बिंदु था। सेना और सैनिकों की वीरता का जिक्र करके पीएम ने राष्ट्रवाद पर जनता का ध्यान खींचने की पूरी कोशिश की और वह इसमें काफी हद तक सफल भी रहे। हिंदु संस्कृति के अपमान का जिक्र कर पीएम ने जाति पांति तोड़कर भाजपा के परंपरागत वोटरों को भी साधा। मोदी के भाषण से उत्साहित भीड़ ने भी प्रधानमंत्री के भाषण के बीच में ‘मोदी-मोदी’ कहकर नारे लगाए। वहीं वंदे मातरम और भारत माता की जय कहकर पीएम के भाषण समाप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed