{"_id":"5c9d2924bdec2213f32f7ca5","slug":"141553803556-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री का इशारा- इस बार बदायूं की भी सीट चाहिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री का इशारा- इस बार बदायूं की भी सीट चाहिए
विज्ञापन
बरेली। मेरठ में जनसभा के बाद चेंजओवर के लिए त्रिशूल एयरबेस पर उतरे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा नेताओं को साफ-साफ संकेत दिया कि बरेली मंडल में इस बार उन्हें बदायूं की सीट भी चाहिए। भाजपा नेताओं ने उनसे बरेली और आंवला में जनसभा के लिए वक्त मांगा तो उन्होंने आश्वस्त किया कि वे दोनों संसदीय क्षेत्रों में सभा करेंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विशेष विमान दोपहर 3.30 बजे त्रिशूल एयरबेस पर उतरा। बृज क्षेत्र के महामंत्री दुर्विजय सिंह शाक्य, बरेली के जिलाध्यक्ष रवींद्र सिंह राठौर समेत 27 भाजपा नेता उनका स्वागत करने को यहां पहले से मौजूद थे, जिन्होंने प्रधानमंत्री का फूल भेंट करके स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने भाजपा नेताओं से हाथ मिलाया और फिर उनसे मंडल की पांचों सीटों पर चुनाव की तैयारियों के बारे में पूछा और फिर कहा कि पिछली बार मंडल में एक सीट कम रह गई थी, इस बार पांचों सीटें चाहिए। दरअसल मंडल एकमात्र बदायूं की सीट पर पिछले चुनाव में सपा के धर्मेंद्र यादव जीते थे। भाजपा जिलाध्यक्ष ने प्रधानमंत्री से कहा कि बरेली की जनता उनकी जनसभा का इंतजार कर रही है। इस पर उन्होंने वादा किया कि वह बरेली जरूर आएंगे। सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने भी प्रधानमंत्री से आंवला में जनसभा करने का आग्रह किया। प्रधानमंत्री से मिलने वालों में शहर विधायक डॉ. अरुण कुमार, विधायक बहोरनलाल मौर्य, डॉ. श्याम बिहारी लाल, छत्रपाल गंगवार, राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल, डॉ. डीसी वर्मा आदि शामिल थे। कुछ भाजपाइयों को प्रधानमंत्री से मिलने की अनुमति नहीं मिली।