{"_id":"5c7aa5c8bdec224cb044f55b","slug":"141551541704-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाम को हुई हल्की बारिश ने बढ़ाई ठंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाम को हुई हल्की बारिश ने बढ़ाई ठंड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। शनिवार को दिन भर बादल छाए रहने और रुक रुककर बूंदाबांदी का क्रम जारी रहा। शाम को हल्की बारिश होने से ठंड में इजाफा हो गया। लोग बारिश से बचने को इधर-उधर भागते दिखाई दिए।
इस बार फरवरी में मौसम जनवरी जैसा हो रहा है। अमूमन फरवरी में सर्दी की विदाई हो जाती थी। दिन में लोग गर्म कपड़े उतारकर रख देते थे, लेकिन इस बार फरवरी में मौसम का मिजाज बदला चल रहा है। अभी तक सर्दी अपना रंग दिखा रही है। शनिवार को भी सुबह से बादल छाए रहे। दिन में कभी कभी बूंदाबांदी हुई, लेकिन शाम को हल्की बारिश ने सर्दी बढ़ा दी।
अलापुर। आए दिन बिगड़ते मौसम से किसानों की चिंता बढ़ती जा रही है। कुछ दिन पहले तेज हवा के साथ हुई बारिश ने सरसों की फसल को प्रभावित किया और गेहूं को भी गिरा दिया था। शनिवार की सुबह से बादलों ने एक बार फिर किसानों को परेशान करके रख दिया। सरसो की फसल की कटाई जोरों पर चल रही है, वही मौसम के बिगड़ने से किसान परेशान हैं। ब्यूरो