{"_id":"5c44d53fbdec22102e65c7d5","slug":"141548014911-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लालफाटक से बदायूं हाईवे तक फोरलेन की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लालफाटक से बदायूं हाईवे तक फोरलेन की तैयारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। लालफाटक ओवरब्रिज से बदायूं रोड के बीच शीघ्र ही सड़क को चौड़ा कर फोरलेन बनाने का काम शुरू होगा। इसके लिए पीडब्ल्यूडी ने रोड का सर्वे करने के साथ ही 22 करोड़ रुपये की डीपीआर भी तैयार कर ली है। इस प्रोजेक्ट को मंजूरी के लिए शासन में भी भेज दिया गया है। चूंकि यहां ओवरब्रिज का निर्माण भी हो रहा है। इसलिए पीडब्ल्यूडी उतनी ही चौड़ी सड़क का निर्माण भी शुरू करने जा रही है।
निर्माणाधीन ओवरब्रिज से बदायूं-मथुरा हाईवे के बीच करीब सवा चार किलोमीटर लंबा पीडब्ल्यूडी का रोड है। अभी यह रोड करीब साढ़े पांच मीटर ही चौड़ा है, जबकि लालफाटक के पास सेतु निगम फोरलेन ओवरब्रिज का निर्माण करा रहा है। इसलिए इस पुल के पास से बदायूं हाईवे तक सिंगल रोड बना है, जबकि फोरलेन बनाने के लिए रोड दोनों तरफ सात-सात मीटर चौड़ा होगा और बीच में डिवाइडर का निर्माण भी कराया जाएगा। इस तरह रोड करीब 15 से 16 मीटर तक चौड़ा हो जाएगा। रोड को चौड़ा करने के लिए दोनों ही तरफ जमीन अधिग्रहण का काम भी होना है। इसमें कुछ जमीन वन विभाग भी की आ रही है। इसलिए वन विभाग से यह जमीन पीडब्ल्यूडी के स्वामित्व में ट्रांसफर कराने की कार्यवाही भी शुरू होनी है। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों का कहना है कि इस रोड को हॉटमिक्स बनाने के लिए 22 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। इसके लिए शासन से बजट की डिमांड की जा रही है। मार्च में इस सड़क को बनाने का काम भी शुरू होने की उम्मीद है।
अभी आधा-अधूरा पड़ा है बीसलपुर रोड के रिन्यूअल का काम
बीसलपुर रोड पर बरेली जिले में आने वाले इस रोड के करीब 17 किलोमीटर हिस्से में डामर की नई लेयर बिछाने का काम होना है। पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड भवन ने इसके लिए करीब सवा तीन करोड़ का प्रोजेक्ट एक कंपनी को दिया था। रिन्यूवल का काम आधा-अधूरा हुआ। बरेली की तरफ करीब सात मीटर रोड का काम अभी भी बाकी है। पीडब्ल्यूडी के अफसरों का कहना है कि अत्यधिक सर्दी होने की वजह से तारकोल का काम बंद कर दिया जाता है। फरवरी में यह काम फिर से शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
लालफाटक ओवरब्रिज से बदायूं हाईवे तक रोड के फोरलेन का काम होना बाकी है। इसका सर्वे करके डीपीआर बनाने का काम पूरा होने से साथ यह प्रोजेक्ट शासन में भी भेजा जा चुका है।
- वीएम शर्मा, अधिशासी अभियंता, निर्माण खंड (भवन)