फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   रजा के रंग में रंगा शहर, कुलशरीफ में उमड़ा सैलाब

रजा के रंग में रंगा शहर, कुलशरीफ में उमड़ा सैलाब

Tue, 06 Nov 2018 02:38 AM IST
Updated Tue, 06 Nov 2018 02:38 AM IST
विज्ञापन
रजा के रंग में रंगा शहर, कुलशरीफ में उमड़ा सैलाब
बरेली। आला हजरत इमाम अहमद रजा खां फाजिले बरेलवी का सौवां उर्स मुबारक सोमवार को अकीदत के साथ रुहानी माहौल में मुकम्मल हो गया। उर्स में आला हजरत के शैदाइयों का भारी सैलाब उमड़ा। विदेश से भी हजारों जायरीन ने शामिल होकर अकीदत-ओ-मोहब्बत का नजराना पेश किया। इस दौरान पूरा शहर रजा के रंग में रंगा नजर आया। किसी ने लंगर किया तो किसी ने रजा के नाम पर तबर्रुक बांटा। व्यापार भी किया तो रजा के नाम पर और किसी को रास्ता बताय तो भी रजा के नाम पर। कुल के बाद जब रजा के चाहने वाले लौटने के लिए सड़कों पर आए तो पूरा शहर रजामय हो गया।
विज्ञापन

उर्स-ए-रजवी के मौके पर यूं तो दो दिन पहले से जायरीन के आला हजरत की चौखट पर हाजरी सिलसिला शुरू हो गया था। चादरपोशी गुलपोशी के लिए भी लोग पहुंचते रहे। पिछले दो दिनों से शुरू हुआ हाजिरी और चादरपोशी का तांता नहीं टूटा। कुल के बाद भी लोग दरगाह तक पहुंच रहे। सोमवार को उर्स का आखिरी दिन था, सुबह से ही अकीदतमंदों का दरगाह पर रेला शुरू हो गया था। हाजिरी देने वालों को सैलाब थमा नहीं था कि सुबह से ही उर्सगाह इस्लामिया इंटर कॉलेज मैदान पर उर्स की तकरीब शुरू हो गई। सुबह कुरान ख्वानी के बाद नातो मनकबत फिजाओं में गूंजने लगीं। इसके बाद मंच से देश विदेश से आए उलमा की तकरीर का दौर शुरू हुआ। दीन दुनिया से लेकर बच्चों की तालीम तक का जिक्र हुआ। अरब हुकूमत के खिलाफ विरोध के स्वर भी गूंजे।
विज्ञापन

रफ्ता रफ्ता जलसा अपने उरूज पर पहुंचने लगा। इस बीच इस्लामियां कॉलेज का मैदान अकीदतमंदों से खचाखच था। यहां तक कि आसपास के तमाम इलाके कुतुबखाना से चौपुला, बिहारीपुर की गलियां और नावल्टी तक तमाम सड़कें ठसाठस थीं। उधर, बिहारीपुर से दरगाह गली और मलूकपुर तक की गलियों में भी जायरीन थेे। लगभग ढाई बजे जलसा अपने शबाब पर था। रास्ते पैक थे फिर भी लोग आगे पहुंचने की कोशिश में आगे बढ़ते रहे। जैसे ही वक्त 2:38 का हुआ मंच से कुल की आयतें गूंज उठीं। बस जो जहां था वहीं हाथों में तबर्रुक लेकर रुक गया। फातेहा के बाद मुल्क की तरक्की और अवाम की खुशहाली की दुआ के साथ उर्स की तकरीब पूरी हो गई और जायरीन अपने घरों की ओर रवाना होने लगे। वापसी का सिलसिला देर शाम तक जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed