फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   आज कार लेकर कुतुबखाना की तरफ न जाएं वर्ना फंस जाएंगे

आज कार लेकर कुतुबखाना की तरफ न जाएं वर्ना फंस जाएंगे

Wed, 29 Aug 2018 12:30 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Wed, 29 Aug 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
आज कार लेकर कुतुबखाना की तरफ न जाएं वर्ना फंस जाएंगे
ताजुश्शरीया अजहरी मियां के उर्स चेहल्लुम में करीब डेढ़ लाख लोगों के शहर में आने की संभावना जताए जाने के बाद शहर में कई स्थानों पर रूट डायवर्जन लागू किया गया है। रूट डायवर्जन बुधवार सुबह सात बजे से लागू हो जाएगा और बृहस्पतिवार शाम जायरीन के लौटने तक जारी रहेगा।
विज्ञापन

रूट डायवर्जन के दौरान कोहाड़ापीर से कुतुबखाना, कुतुबखाना से खलील तिराहा, खलील तिराहा से कोतवाली और चौपुला चौराहा से कुतुबखाना के बीच सिर्फ दोपहिया वाहन ही चलेंगे। मिनी बाईपास तिराहे से चौपुला चौराहे की ओर बसें और भारी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित कर दी गई है। इसी तरह रामगंगा तिराहे से चौपुला चौराहे की ओर भारी वाहन नहीं आ जा सकेंगे। भीड़ का दबाव बढ़ा तो श्यामगंज चौराहे से बरेली कॉलेज के बीच भी चार पहिया और भारी वाहनों को रोक दिया जाएगा। नरियावल, बीसलपुर चौराहा, बुखार मोड़ से भी भारी वाहन डायवर्ट किए जाएंगे।
विज्ञापन


यहां रहेगी पार्किंग
- सेटेलाइट तिराहा से आने वाले जायरीन की पार्किंग बिशप मंडल इंटर कॉलेज ग्राउंड होगी।
- रामपुर, बदायूं एवं नैनीताल से आने वाले भारी वाहन रेलवे स्टेशन माल गोदाम पर खड़े किए जाएंगे।
- रामपुर, बदायूं एवं नैनीताल से आने वाले मध्यम वाहन रेलवे मनोरंजन सदन, जीआईसी ग्राउंड और डीएवी ग्राउंड में खड़े होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed