फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   चौकी चौराहा पर गुब्बारे बेचने वाले मासूम अब उनसे खेल भी पाएंगे

चौकी चौराहा पर गुब्बारे बेचने वाले मासूम अब उनसे खेल भी पाएंगे

Thu, 15 Mar 2018 10:04 AM IST
Updated Thu, 15 Mar 2018 10:04 AM IST
विज्ञापन
चौकी चौराहा पर गुब्बारे बेचने वाले मासूम अब उनसे खेल भी पाएंगे
चौकी चौराहा पर गुब्बारे बेचने वाले मासूम अब उनसे खेल पाएंगे
विज्ञापन

0 बाल कल्याण समिति और आशा ज्योति केंद्र की पहल से तीनों जाएंगे आर्य समाज अनाथालय
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली।
चौकी चौराहे पर गुब्बारे बेचने वाले बच्चों से शायद ही कोई परिचित न हो। नंगे पैर, फटे कपड़े पहने ये बच्चे तेज ठंड से लेकर अब कड़ी धूप में भी चौराहे पर लोगों से गुब्बारे खरीदने की विनती करते मिल जाते। फुटपाथ पर बैठीं उनकी दिव्यांग मां गुब्बारे फुलाकर बच्चों को देतीं रहतीं। पर अब बच्चों के जीवन को नई आशा मिल रही है, गुब्बारे बेचकर पेट पालने की अब उन्हें जरूरत नहीं होगी। बाल संरक्षण समिति और आशा ज्योति केंद्र की पहल पर पांच में से तीन बच्चों को आर्य समाज अनाथालय में दाखिला कराया जा रहा है। पर अपने दिल के टुकड़ों को अनाथालय भेजने के फैसले पर दो महीने सोच विचार के बाद सहमत हुई है। बाल संरक्षण अधिकारी यह भी कह रही हैं कि महिला को बच्चों से गुब्बारे न बिकवाने पर राजी कर लिया गया है। अब सबसे बड़ी बेटी और सबसे छोटे बेटे के साथ वह अपना जीवन किस तरह जिएगी, इसका अफसरों के पास कोई जवाब नहीं।

आर्य समाज अनाथालय में रहेंगे तीन बच्चे
रामगंगा कालोनी में रह रही विकलांग सोना का संघर्ष नाकारा पति के साथ शुरू हुआ। पांच बच्चों को विकलांग सोना जैसे तैसे गुजारा करके पालती आई है। कुछ महीनों से सोना बच्चों के साथ गुब्बारे बेचकर काम चलाने लगी। जनवरी में डीपीओ और श्रम विभाग ने अभियान चलाकर गुब्बारे बेचने वाले बच्चों को पकड़ा था। बाद में इन बच्चों के पारिवारिक स्थिति पता की गई। डीपीओ के आदेश पर काउंसलर सीमा और बाल कल्याण समिति की सोशल वर्कर नूपुर ने सोना को समझाया। महीने भर विचार करने के बाद सोना तीन बेटों को अनाथालय भेजने के लिए तैयार हो गई। अब बृहस्पतिवार को तीनों बच्चों को जिला बाल कल्याण समिति के सामने पेश करके आर्य समाज अनाथालय भेजा जाएगा।
विज्ञापन


कहां है यह योजना
नियम है कि श्रम विभाग और जिला प्रोवेशन अधिकारी की ओर से होने वाली कार्रवाई में श्रम करने वाले बच्चों का पुनर्वास कराया जाए। इसके लिए बच्चों का स्कूलों में दाखिला कराना और उनकी आर्थिक स्थिति को समझते हुए उन्हें भरण पोषण के लिए मासिक अनुदान दिलाए जाने का प्रावधान है। पर अधिकारी ऑपरेशन मुस्कान और दूसरे अभियान चलाकर होटल और भीख मांगते बच्चों को रेसक्यू तो करा लेते हैं पर उनके पुनर्वास पर किसी का ध्यान नहीं। इस केस में भी सोना किस तरह अपना खर्च चलाएगी, के बारे में अफसरों ने नहीं सोचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed