फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   आखिरकार कॉलेजों से मांगना ही पड़ा सहयोग

आखिरकार कॉलेजों से मांगना ही पड़ा सहयोग

Fri, 30 Jun 2017 01:23 AM IST
Updated Fri, 30 Jun 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
आखिरकार कॉलेजों से मांगना ही पड़ा सहयोग
बरेली।
विज्ञापन

केंद्रीकृत एडमिशन प्रक्रिया शुरू करने से पहले जो कार्यशाला होनी चाहिए थी विश्वविद्यालय प्रक्रिया शुरू होने के बाद बुला रहा है। अगर पहले से ही कॉलेजों का साथ ले लिया होता तो आज यह स्थिति नहीं होती। बेपटरी हुई प्रवेश प्रक्रिया को पटरी पर लाने के लिए कॉलेजों की कार्यशाला पांच और छह जुलाई को बुलाई गई ताकि आवेदन का ग्राफ बढ़ाया जा सके और समय से प्रवेश हो सके।
पांच जुलाई को बरेली, पीलीभीत, बिजनौर, संभल और छह जुलाई को बदायूं, शाहजहांपुर, मुरादाबाद, अमरोहा और रामपुर के कॉलेजों के प्राचार्यों को कार्यशाला के लिए बुलाया गया है। कार्यशाला शिक्षा एवं सहबद्ध विज्ञान विभाग में 11 से एक और दो से शाम चार बजे तक होगी। वहीं सूत्रों का कहना है कि विवि अब कॉलेजों को ही प्रवेश कराने की जिम्मेदारी सौंपना चाहता है। जो छात्र वहां आए उसका आवेदन कॉलेज अपने स्तर से ही करा दे।
विज्ञापन



वेबसाइट पर दूर नहीं हो रहीं दिक्कतें
फार्म भरने में वेबसाइट पर दिक्कतें दूर नहीं हो पा रहीं है। छात्र और कॉलेज संचालक परेशान हैं। तमाम कॉलेज गुरुवार को भी वेबसाइट पर अपडेट नहीं हुए और कई सब्जेक्ट भी शो नहीं हुए। विवि प्रशासन को शिकायत भी की गई पर कोई निस्तारण नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


तो कॉलेज महंगा बेचेंगे प्रॉस्पेक्टस
इस बार कॉलेजों के काउंटर सूने पड़े हैं। न कोई आवेदन लेने पहुंच रहा है और न ही उनके प्रॉस्पेक्टस बिक रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्र के कॉलेजों का तो यह हाल है कि वो गांव-गांव जाकर अपने कॉलेज में एडमिशन लेेने के लिए कह रहे हैं। कुछ कॉलेजों ने प्रॉस्पेक्टस छपवाए हैं तो कुछ ने छपवाए तक नहीं। बरेली कॉलेज में ही अभी तक प्रॉस्पेक्टस नहीं आए हैं, जबकि हर साल इन दिनों में आ जाते थे। इस बार प्रॉस्पेक्टस का बोझ भी छात्रों पर ज्यादा पढ़ने की उम्मीद है क्योंकि कॉलेजों को इस बार पंजीकरण का पैसा नहीं मिला, जिसकी वसूली वो अब प्रॉस्पेक्टस से ही करना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed