फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   शहर में रोजाना प्रवेश कर रहे हैं एक हजार वाहन

शहर में रोजाना प्रवेश कर रहे हैं एक हजार वाहन

Tue, 20 Jun 2017 12:06 PM IST
Updated Tue, 20 Jun 2017 12:06 PM IST
विज्ञापन
शहर में रोजाना प्रवेश कर रहे हैं एक हजार वाहन
बरेली।
विज्ञापन

सोमवार को शहामतगंज से लेकर नकटिया नरियावल तक सड़क के किनारे सौ से ज्यादा भारी वाहन खड़े मिले। ट्रांसपोर्ट नगर में फिलहाल दो सौ वाहन नहीं रह गए हैं। 24 घंटे में शहर के अंदर रोजाना औसतन एक हजार वाहन प्रवेश कर सड़क के किनारे खड़े होकर जाम की वजह बनते हैं।
सोमवार 12 बजे के करीब शहामतगंज से सूफी टोला तक तो कोई ट्रक या डीसीएम खड़ा नहीं मिला लेकिन इससे आगे ईसाईयों की पुलिया के किनारे छह ट्रक और दो टैंकर खड़े थे। सेटेलाइट से पहले तीन पेट्रोल पंपों पर 30 से ज्यादा ट्रक और टैंकर खड़े मिले। सेटेलाइट चौराहे पर दो ट्रकों ने जाम लगा रखा था। जाट रेजीमेंट की मेस के आगे सड़क के किनारे चार ट्रक खड़े दिखे। मजार और नकटिया पुल के बीच आधा दर्जन से ज्यादा ट्रक सड़क के किनारे खड़े मिले। नकटिया चौकी से बिथरी चौराहे पर सड़क के दोनों ओर ट्रकों की लाइन लगी थी। नरियावल में भी यही हाल था। ट्रांसपोर्ट नगर से शहर की ओर निकलते हुए पांच ट्रक दिखे जबकि प्रशासन ने लखनऊ की ओर से आने वाले प्रत्येक ट्रक को ट्रांसपोर्ट नगर में ही रोकने की सख्त हिदायत दे रखी है। ट्रांसपोर्ट नगर गेट पर पहले पुलिस चौकी के कांस्टेबिल या होमगार्ड खड़े होते थे। अब टीपी नगर के दोनों मुख्य गेट पर कोई भी पुलिस कर्मी खड़ा नहीं होता। ट्रक ड्राइवर बेखौफ होकर शहर के अंदर अपने वाहनों की एंट्री करा रहे हैं।
विज्ञापन

आधी रात से लगती है लाइन
सेटेलाइट से शहामतगंज, और पीलीभीत बाईपास के अलावा कालीबाड़ी, मिर्ची वाली गली, साहू रामस्वरूप डिग्री कालेज से लेकर कुतुबखाना मंडी तक ट्रकों की रोजाना आधी रात से सुबह तक लाइन लगी रहती है। इसके अलावा मॉडल टाउन रोड, ईंट पजाया चौराहा, मूर्ति नर्सिंग होम से प्रेम नगर धर्मकांटा तक सड़क के किनारे रोजाना रात में ट्रक खड़े होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेट्रोल पंप हैं वजह
ट्रक, डीसीएम या अन्य भारी वाहनों के शहर के अंदर प्रवेश की मूल वजह पेट्रोल पंप हैं। अधिकांश पेट्रोल पंप मालिक अपने पंपों पर रात भर ट्रक बिना किसी वजह के खड़ा कराते हैं।

बीडीए ने ट्रांसपोर्ट नगर में काम नही कराया। ट्रांसपोर्टर्स वहां जाने को तैयार हैं लेकिन प्रशासन और बीडीए की ओर से ही ढिलाई हो रही है। हम हर स्तर पर सहयोग करेंगे। रामकृष्ण शुक्ला, अध्यक्ष ट्रांसपोर्ट रेता बजरी यूनियन


ट्रांसपोर्टर्स को प्लाट दे दिए गए हैं। किसी ट्रांसपोर्टर्स के प्लाट पर कब्जा है तो वह बीडीए को लिखकर दे। उसे फौरन हटवाया जाएगा। ट्रांसपोर्टरों को भेजने का काम प्रशासन का है। मैकेनिकों को सस्ती दरों पर प्लाट देने का ट्रांसपोर्ट बसने से कोई संबंध नहीं है। बोर्ड में प्रस्ताव स्वीकृत होते प्लाट आवंटित कर देंगे लेकिन तब तक शहर के समस्त ट्रांसपोर्टर वहां पहुंचकर अपना काम शुरू करें। --डा. सुरेंद्र कुमार पांडेय, उपाध्यक्ष बीडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed