फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   14-year record broken: 134.3 mm of rain in six hours.

Bareilly News: 14 साल का टूटा रिकॉर्ड, छह घंटे में 134.3 मिमी बारिश

Sun, 06 Sep 2026 11:43 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 06 Sep 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
14-year record broken: 134.3 mm of rain in six hours.
बरेली। मौसम विभाग की ओर से जारी यलो अलर्ट के बीच रविवार दोपहर दो बजे शुरू हुई मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। शाम चार बजे तक तेज और फिर रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी रहा। रात आठ बजे तक 134.3 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, बीते 14 साल में सितंबर में पहली बार इतनी बारिश रिकॉर्ड की गई।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उसके आसपास के क्षेत्रों में निम्न वायुदाब का क्षेत्र बनने के कारण मौसम में अचानक बदलाव आया है। जिले और आसपास के क्षेत्रों में आने वाले दिनों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं। बारिश के बीच रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 30.6 और न्यूनतम 24.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

सितंबर में बारिश का आंकड़ा
वर्ष 2012 में 24, 2013 में शून्य, 2014 में 19.5, 2015 में 23.1, 2016 में 21.3, 2017 में 22.6, 2018 में 20.2, 2019 में 20.5, 2020 में 21.1, 2021 में 22.6, 2022 में 09, 2023 में 115, 2024 में 120, 2025 में 125 व 2026 में 134.3 मिमी बारिश हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed